scriptबिहार: BJP स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किए गए “शॉटगन” | Shatrughan Sinha in List of BJP's Star Campaigners for Bihar | Patrika News

बिहार: BJP स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किए गए “शॉटगन”

Published: Sep 23, 2015 10:50:00 am

बिहार चुनाव में
मुसीबतें खड़ी करने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी के स्टार
प्रचारकों की सूची में शामिल किए गए हैं

Shatrughan Sinha

Shatrughan Sinha

नई दिल्ली। पिछले काफी समय से अपने बयानों के चलते भाजपा के लिए बिहार चुनाव में मुसीबतें खड़ी करने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किए गए हैं। बिहार चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने सिन्हा को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। वैसे तो बिहार चुनाव की स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही है, जिन्होंने अब तक बिहार में चार चुनावी रैली की हैं।

पीएम मोदी, शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा स्टार प्रचारकों की सूची में एलके आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, अरूण जेटली और राजनाथ सिंह जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इनके अलाव भाजपा चीफ अमित शाह और टीवी एक्ट्रेस रह चुकी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। इससे पहले स्टार प्रचारकों की सूची को लेकर पार्टी में विवाद सामने आया था। सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी के साथ-साथ “बिहारी बाबू” शत्रुघ्न सिन्हा को ड्रॉप किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री धमेंüद्र प्रधान ने कहा था कि स्‍टार प्रचारकों की लिस्ट नहीं बनेगी।

आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्हें बेस्ट सीएम बताया था। सूत्रों के मुताबिक विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद भाजपा शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि इसी के चलते शत्रुघ्न सिन्हा को स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर रखा जा सकता है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी विरोधी बयानबाजी करने के साथ ही नीतीश कुमार के समर्थन में बयान देते रहे हैं।

हाल ही में भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंदाज नहीं भाया। बिहार चुनाव के मद्देजनर एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने बिहार को दिए गए स्पेशल पैकेज की घोषणा करने का अंदाज की काफी चर्चाएं हुुई थीं। मोदी ने बिहार को अपने भाषण में विशेष अंदाज में 1.25 लाख करोड़ का पैकेज देने की घोषणा की थी। उनका ये अंदाज शत्रुघ्न सिन्हा ने नापसंद आया था। सिन्हा ने एक कार्यRम में कहा था कि मोदी इस स्पेशल पैकेज की घोषणा किसी और तरह से भी कर सकते थे। शॉटगन पहले भी अपने बयानों के कारण काफी चर्चा में रहे हैं और कई बीजेपी नेताओं ने इस पर नाखुशी भी जताई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो