scriptतारीख हुई पक्की, 28 मार्च को कांग्रेस से ‘हाथ’ मिलाएंगे शॉटगन, पटना साहिब से ठोकेंगे चुनावी ताल! | shatrughan sinha join congress on 28 march | Patrika News

तारीख हुई पक्की, 28 मार्च को कांग्रेस से ‘हाथ’ मिलाएंगे शॉटगन, पटना साहिब से ठोकेंगे चुनावी ताल!

locationनई दिल्लीPublished: Mar 26, 2019 10:27:26 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

कांग्रेस में जाएंगे ‘बिहारी बाबू’
भाजपा से टूटा शत्रुघ्न सिन्हा का नाता
रविशंकर को पटना साहिब से देंगे टक्कर!

satrughan sinha

तारीख हुई पक्की, 28 मार्च को कांग्रेस से ‘हाथ’ मिलाएंगे शॉटगन, पटना साहिब से ठोकेंगे चुनावी ताल!

नई दिल्ली। लंबे इतंजार के बाद शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर सब कुछ साफ हो गया। 28 मार्च को शॉटगन यानी शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। इसकी जानकारी खुद कांग्रेस नेता और सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने दी है। मीडिया से बात करते हुए बिहार कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि इसी हफ्ते ‘बिहारी बाबू’ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
28 मार्च को कांग्रेस के हो जाएंगे शॉटगन

इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा के मीडिया प्रभारी संजय ने भी कहा था कि 28 मार्च को दिन के ग्यारह बजे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने शॉटगन पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसके बाद एक अप्रैल को सिन्हा पटना पहुंचेंगे और मीडिया से बात कर इसकी पूरी जानकारी देंगे। हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद अब तक कोई बयान नहीं दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले शॉटगन ने कहा था कि 22 मार्च को सारी सच्चाई सामने आ जाएंगी। लेकिन, उस वक्त ऐसा कुछ नहीं हुआ था। अब 28 मार्च का समय तय किया गया है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि सिन्हा पटना साहिब से ही चुनाव लड़ेंगे।
टिकट नहीं मिलने पर भड़के थे सिन्हा

यहां आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा लगातार पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ बयान दे रहे थे। पार्टी की ओर से उन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन वो लगातार बोलते रहे है। वहीं, जब एनडीए ने बिहार में उम्मीदवारों की सूची जारी की तो शत्रुघ्न सिन्हा के बदले रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से टिकट दे दिया गया। जिसके बाद ट्विटर पर सिन्हा ने पीएम मोदी और शाह के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो