scriptसर्जिकल स्ट्राइक के बहाने भाजपा पर बरसे शत्रु, ‘इंदिरा ने बांग्लादेश बनाकर भी इतना प्रचार नहीं किया’ | shatrughan sinha raises question on bjp after surgical strike video | Patrika News

सर्जिकल स्ट्राइक के बहाने भाजपा पर बरसे शत्रु, ‘इंदिरा ने बांग्लादेश बनाकर भी इतना प्रचार नहीं किया’

locationनई दिल्लीPublished: Jun 30, 2018 01:50:15 pm

सर्जिकल स्ट्राइक के बहाने भाजपा पर बरसे शुत्र, ‘इंदिरा ने बांग्लादेश बनाकर भी इतना प्रचार नहीं किया’

shatru

सर्जिकल स्ट्राइक के बहाने भाजपा पर बरसे शुत्र, ‘इंदिरा ने बांग्लादेश बनाकर भी इतना प्रचार नहीं किया’

नई दिल्ली। भाजपा के सांसद और बागी नेता शुत्रघ्न सिंन्हा पार्टी पर बयान बाजी करने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। ताजा मामला सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो सामने आने बाद का है। बीजेपी सांसद ने सर्जिकल स्ट्राइक को सेना का शौर्य तो बताया लेकिन इसका इस्तेमाल राजनीति के लिए करने पर इशारों-इशारों में पार्टी को हाड़े हाथों लिया। शत्रु ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइकल को इस तरह के प्रचारित करना खुद को सर्टिफिकेट देने जैसा है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने उठाए सवाल
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कई सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि सर्जिकल स्ट्राइक का इतना प्रचार प्रसार क्यों किया जा रहा है। इस तरह की कार्रवाई तो पहले भी की जाती रही है। सर्जिकल स्ट्राइक तो रणनीति का हिस्सा रहे हैं। यही नहीं सिन्हा ने कहा कि जब कांग्रेस का शासन था और इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश बनाया तब भी इसका इतना प्रचार नहीं किया जितना हमारी सरकार एक सर्जिकल स्ट्राइक को भुनाने के लिए कर रही है। कब तक इस सर्जिकल स्ट्राइक का प्रचार राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए किया जाएगा।
तीसरे मोर्चे को झटकाः शरद पवार बोले 2019 में नहीं चलेगा महागठबंधन, व्यवहारिक नहीं


वाजपेयी सरकार में भी हुई सर्जिकल स्ट्राइक
बीजेपी सांसद ने अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाते हुये कहा कि 1971 में जब इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश बना दिया तब तो इतने पोस्टर बैनर नहीं लगाये गये थे। वाजपेयी जी के जमाने में भी सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। ये तो राष्ट्रीय हित की बात है। इसके लिये सेना को सलाम।
Video: नांदेड़ के अस्पताल का बुरा हाल, स्ट्रेचर के अभाव में चादर से खींचे जा रहे मरीज

इससे पहले भी कई बार शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा पर निशाना साधते रहे हैं। खास तौर पर नोटबंदी, जीएसटी जैसे बड़े मुद्दों को लेकर भाजपा सांसद ने जमकर मोदी सरकार को घेरा है। यही नहीं अरुण जेटली समेत मोदी सरकार के कई मंत्रियों पर भी सिन्हा ने जमकर हमला बोला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो