scriptशत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा में शामिल, लखनऊ से राजनाथ सिंह को देंगी टक्कर | Shatrughan Sinha wife Poonam Sinha joins Samajwadi Party | Patrika News

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा में शामिल, लखनऊ से राजनाथ सिंह को देंगी टक्कर

locationनई दिल्लीPublished: Apr 16, 2019 08:21:21 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

‘साइकिल’ पर सवार हुईं पूनम सिन्हा
डिंपल यादव ने पूनम सिन्हा को दिलाई पार्टी की सदस्यता
18 अप्रैल को लनखऊ से दाखिल करेंगी नामांकन पर्चा

poonam sinha

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा में शामिल, लखनऊ से राजनाथ सिंह को दे सकती हैं चुनौती

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव की सगर्मियां चरम पर है। 18 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं, गठबंधन और अवसरवादी राजनीति का खेल जोर-शोर से जारी है। शत्रुघ्न सिन्हा के बाद अब उनकी पत्नी पूनम सिन्हा भी राजनीति में उतर चुकी हैं। पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया है।
पूनम सिन्हा ने थामा सपा का दामन

जानकारी के मुताबिक, पूनम सिन्हा ने मंगलवार को सपा का दामन थामा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव ने पूनम सिन्हा को लखनऊ में पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूनम सिन्हा लखनऊ से भाजपा उम्मीदवार और केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगी।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1118091817877065728?ref_src=twsrc%5Etfw
सपा के वरिष्ठ नेता रविदास मेहरोत्रा (Ravidas Mehrotra) ने कहा कि पूनम सिन्हा लखनऊ सीट से महागठबंधन (BSP-SP-RLD) की उम्मीदवार होंगी । उन्होंने कहा कि 18 अप्रैल को वह अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगी। सपा नेता ने कांग्रेस से अपील की है कि वह इस सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारें। गौरतलब है कि हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है। शॉटगन बिहार के पटना साहिब सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
लखनऊ से चुनाव लड़ सकती हैं पूनम सिन्हा

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कयास लगाया जा रहा था कि समाजवादी पार्टी लगातार शत्रुघ्न सिन्हा से संपर्क में है और पूनम सिन्हा को ‘साइकिल’ चुनावी चिन्ह से यूपी के सियासी मैदान में उतारना चाहती है। आखिरकर, यह कयास सच साबित हुआ और पूनम सिन्हा ने सपा ज्वाइन कर ली। अब देखना यह है कि पूनम सिन्हा लखनऊ से चुनाव लड़ती हैं या फिर कुछ और समीकरण बनता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो