आपको बता दें कि महाराष्ट्र में दूध उत्पादकों के विरोध प्रदर्शन की वजह से मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक और अन्य प्रमुख शहरों के लिए दूध की समस्या खड़ी हो गई है। इन शहरों में जा रहे दूध के टैंकरों को प्रदर्शनकारी रोक रहे हैं। आपको बता दें कि स्वाभिमानी शेतकारी संघटन (एसएसएस) और महाराष्ट्र किसान सभा (एमकेएस) की अगुवाई में किसानों के समूहों ने दूध पर 5 रुपए प्रति लीटर सब्सिडी, मक्खन और दूध पाउडर पर जीएसटी में छूट की मांग की है। एसएसएस अध्यक्ष और सांसद राजू शेट्टी ने बताया कि राज्य सरकार ने 27 रुपए प्रति लीटर की खरीद कीमत तय की है, लेकिन किसानों को केवल 17 रुपए प्रति लीटर मिलते हैं। जबकि यही दूध बाजार में 40 से 45 रुपए की कीमत पर बेचा जा रहा है।