scriptसत्ता संभालते ही शिवसेना को लगने लगा है डर! पीएम मोदी को बताया उद्धव का बड़ा भाई | Shiv sena called PM Modi elder brother of Uddhav Thackeray | Patrika News

सत्ता संभालते ही शिवसेना को लगने लगा है डर! पीएम मोदी को बताया उद्धव का बड़ा भाई

locationनई दिल्लीPublished: Nov 29, 2019 01:25:36 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में केंद्र सरकार से सहयोग करने की अपील की है।
वहीं देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है।

modi_and_uddhav_thackrey.jpg

मुंबई। महाराष्ट्र में करीब एक महीने के बाद जनता को स्थाई सरकार मिल चुकी है। गुरुवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्रई के रूप में शपथ ली। कांग्रेस और एनसीपी के समर्थन के आधार पर महाराष्ट्र में उद्धव राज शुरू हो गया है। सरकार बनते ही शिवसेना एक्शन मोड में नजर आ रही है। दरअसल, शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के शुक्रवार एडिशन में एक आर्टिकल छपा है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जोरदार हमला बोला गया है। साथ ही पीएम मोदी को उद्धव ठाकरे का बड़ा भाई बताया है।

शिवसेना ने केंद्र सरकार से की सहयोग देने की अपील

सामना के शुक्रवार एडिशन के संपादकीय में शिवसेना ने पीएम मोदी को उद्धव ठाकरे का बड़ा भाई बताया है। आर्टिकल में लिखा गया है कि महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी-शिवसेना में अन-बन है, लेकिन नरेंद्र मोदी और उद्धव ठाकरे का रिश्ता भाई-भाई का है। इसलिए महाराष्ट्र के छोटे भाई को प्रधानमंत्री के रूप में साथ देने की जिम्मेदारी मोदी की है। शिवसेना ने इस आर्टिकल के जरिए केंद्र की मोदी सरकार से हमेशा सहयोग किए जाने की अपील की है। शिवसेना ने कहा है कि महाराष्ट्र के किसानों को दुख की खाई से बाहर निकालने के लिए केंद्र को ही सहयोग का हाथ आगे बढ़ाना होगा।

फडणवीस को बताया ‘घोटालेबाज’

वहीं इस संपादकीय में देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा गया है। सामना में लिखा गया है कि पिछली सरकार पांच साल रही और पांच लाख करोड़ का कर्जा रखा दिया। अखबार ने लिखा है, ‘महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार सत्य और न्याय की सारी कसौटियों पर खरी उतरकर स्थिर रहेगी। पांच साल में राज्य पर पांच लाख करोड़ का कर्ज लादकर फडणवीस सरकार चली गई। इसलिए नए मुख्यमंत्री ने जो संकल्प लिया है, उस पर तेजी से लेकिन सावधानी पूर्वक कदम रखना होगा।’

देश की अर्थव्यवस्था मुंबई पर रहती है निर्भर- शिवसेना

आर्टिकल में आगे लिखा है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में अब महाराष्ट्र का विकास तेजी से होगा। आर्टिकल में आगे कहा गया है कि देश की अर्थव्यवस्था को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए मुंबई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। देश को सबसे ज्यादा रोजगार मुंबई जैसा शहर देता है और देश की सीमा की रक्षा तो महाराष्ट्र की परंपरा रही है। इसलिए अब महाराष्ट्र से अन्याय नहीं होगा और उसका सम्मान किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो