scriptलोकसभा चुनाव: शिवसेना ने गोवा में प्रत्याशियों की सूची की जारी, इस सीट से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष | shiv sena declared candidate name for goa | Patrika News

लोकसभा चुनाव: शिवसेना ने गोवा में प्रत्याशियों की सूची की जारी, इस सीट से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष

locationनई दिल्लीPublished: Mar 16, 2019 04:48:35 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

गोवा में शिवसेना ने की उम्मीदवारों की सूची जारी
दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना
पिछली बार भाजपा ने जीती थी दोनों सीटें

shiv sena

लोकसभा चुनाव: शिवसेना ने गोवा में प्रत्याशियों की सूची की जारी, इस सीट से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली। अगामी लोकसभा चुनाव की सरगर्मी चरम है। सभी पार्टियां धीरे-धीरे उम्मीदवारों की सूची जारी रही हैं। शनिवार शाम को भाजपा भी प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। लेकिन, इससे पहले भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना, गोवा में अलग चुनाव लड़ते हुए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। शिवसेना नेता संजय राउत ने गोवा की दोनों लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।
शिवसेना ने की उम्मीदवारों की सूची

शनिवार को मीडिया से बात करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि गोवा प्रदेश अध्यक्ष जितेश कामत को उत्तर गोवा से, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष राखी प्रभुदेसाई नाइक को दक्षिण गोवा से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। गौरतलब है कि गोवा में भाजपा और शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़ रही है। यहां आपको बता दें कि 2014 लोकसभा चुनाव में गोवा की दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। श्रीपद येसो नाइक उत्तर और नरेंद्र केशव सवीकार दक्षिण गोवा से चुनाव जीते थे। राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 1,060,777 है, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 5,32,469 जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 5,28,308 है।
https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
अब देखना यह है कि भाजपा यहां से किसे चुनाव लड़वाती है और परिणाम क्या आता है। लेकिन, शिवसेना के अलग चुनाव लड़ने से गोवा का मुकाबला बेहद ही दिलचस्प हो जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो