scriptलोकसभा चुनाव से पहले शिवसेना और भाजपा में गठबंधन, 25 और 23 के फॉर्मूले पर लड़ेंगे चुनाव | shivsena bjp press confrence loksabha vidhan sabha election updates | Patrika News

लोकसभा चुनाव से पहले शिवसेना और भाजपा में गठबंधन, 25 और 23 के फॉर्मूले पर लड़ेंगे चुनाव

locationनई दिल्लीPublished: Feb 19, 2019 09:47:16 am

Submitted by:

Prashant Jha

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्प्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जनभावनाओं का आदर करके हम दोनों एक बार फिर साथ आए हैं।

bjp-shivsena alliance

VIDEO: महाराष्ट्र में गठबंधन पर मुख्यमंत्री का बयान, सीट बंटवारे से पहले शिवसेना से राम मंदिर पर चर्चा

मुंबई: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अपने सहयोगी दल शिवसेना के साथ एक बार फिर से गठबंधन करने का फैसला किया है। सारे मतभेद भूलकर दोनों दलों ने एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्प्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जनभावनाओं का आदर करके हम दोनों एक बार फिर साथ आए हैं। हमारे पास मतभेद हैं लेकिन विचार एक हैं। मतभेद भूलकर हम साथ आए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवेसना ने चुनाव से पहले राम मंदिर और किसानों के लोन का मुद्दा उठाया था। जिसपर भाजपा ने शिवसेना को राम मंदिर पर भरोसा दिलाया। और फसल बीमा के जरिए 12 हजार करोड़ रुपए किसानों को दिए गए।

भाजपा-शिवसेना गठबंधन अपडेट्स

अमित शाह का बड़ा बयान

भाजपा और शिवसेना महाराष्ट्र में 45 सीटों पर जीत हासिल करेंगी

आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव हम जीतेंगे

जो थोड़ा मनमुटाव था वह खत्म हो गया

फडणवीस सरकार ने महाराष्ट्र से भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंका

https://twitter.com/ANI/status/1097509029088096256?ref_src=twsrc%5Etfw
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले-

हमारे मन एकदम साफ हैं

राम मंदिर का मुद्दा हमेशा से उठाता रहा हूं
एक दूसरे के साथ मिलकर आगे बढेंगे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान

राष्ट्रीय विचार वाली पार्टियां एक साथ आए

भाजपा 25 सीटों लड़ेगी चुनाव

शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं

https://twitter.com/ANI/status/1097504275427557378?ref_src=twsrc%5Etfw
शिवसेना और भाजपा में अच्छे संबंध नहीं

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से शिवसेना और भाजपा के बीच अच्छे संबंध नहीं चल रहे थे। एनडीए के घटक दल शिवसेना कई मुद्दों पर सरकार को घेरती रही हैं। नोटबंदी, जीएसटी, रफाल, राम मंदिर, महंगाई समेत कई मुद्दों पर शिवसेना ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। यहां तक रफाल मुद्दे पर शिवसेना की ओर से भी पीएम पर गंभीर आरोप लगाए गए। इसके आलावा शिवसेना ने पिछले साल भाजपा से अलग चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। लेकिन फिर से गठबंंधन करने का फैसला किया है।
बराबर सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी

बता दें कि पिछले बार दोनों पार्टियों ने गठबंधन में रहकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। जिसमें भाजपा 22 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं 18 सीटें शिवसेना की झोली में आई थी। इस बार 25 और 23 सीटों पर गठबंधन में फॉर्मूला बना है। विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो