script

उपचुनाव परिणाम पर बोले शिवसेना प्रमुख- भाजपा की जीत पर जाएंगे कोर्ट, जनता ने यूपी में सीएम योगी की उतार दी मस्ती

locationनई दिल्लीPublished: May 31, 2018 08:40:29 pm

Submitted by:

Anil Kumar

उपचुनाव में भाजपा की हार पर चुटकी लेते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि वहां की जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मस्ती उतार दी है।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे

उपचुनाव परिणाम पर बोले शिवसेना प्रमुख- भाजपा की जीत पर जाएंगे कोर्ट, जनता ने यूपी में सीएम योगी की उतार दी मस्ती

नई दिल्ली। देशभर के कई लोकसभा और विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा की हार पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने तंज कसा है। खासकर उत्तर प्रदेश में लोकसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा की हार पर चुटकी लेते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि वहां की जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मस्ती उतार दी है। ठाकरे ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि वे स्वयं अपने राज्य में चुनाव हार रहे हैं और दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार के नाम पर मस्ती करने जाते हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1002154381653889025?ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि इधर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीश ने कहा है कि हमें विश्वास है कि भाजपा और शिवसेना का गठबंधन नहीं टूटेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि इसके लिए हम दोनों को प्रयास करने चाहिए। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम शिवसेना के साथ बातचीत करने को तैयार हैं। बता दें कि फडणवीस ने यह बयान उद्धव ठाकरे के बयान के बाद दिया है।

https://twitter.com/ANI/status/1002177869072625665?ref_src=twsrc%5Etfw

चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिएर: ठाकरे

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पालघर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत पर आरोप लगाते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि मतों की गणना में गड़बड़ी की गई है। उन्होंने सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि रातों-रात आखिर चुनाव प्रतिशत में बढ़ोतरी कैसे हो गई। ठाकरे ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो शिवसेना चुनाव परिणाम के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएगी। उन्होंने चुनाव आयोग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पर भी नियुक्ति के बजाए चुनाव होना चाहिए। ठाकरे ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी होना चाहिए, अन्यथा यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।

https://twitter.com/hashtag/PalgharBypolls?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1002155044475564032?ref_src=twsrc%5Etfw

लोगों का भरोसा भाजपा से उठ गया है: उद्धव

मीडिया को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से भाजपा लगातार सभी उपचुनाव हार रही है। उन्होंने कहा कि 14 सीटों पर हुए उप चुनाव में भाजपा को आज सिर्फ दो सीटों पर विजय हासिल हुआ है। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज वे देश में अपना बहुमत खो दिया हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का भरोसा अब भाजपा से उठ गया है। उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पालघर चुनाव से ठीक एक दिन पहले लोगों के बीच पैसे बांटे थे।

https://twitter.com/ANI/status/1002157097801281536?ref_src=twsrc%5Etfw

महाराष्ट्र में दो लोकसभा सीटों पर हुए थे उपचुनाव

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। जहां पालघर लोकसभा सीट पर भाजपा के राजेंद्र गावित 29 हजार वोटों से जीतने में कामयाब रहे वहीं भंडारा-गोंदिया सीट पर एनसीपी ने जीत दर्ज की। बता दें कि पालघर सीट पर 2014 में भाजपा ने करीब दो लाख मतों के अंतर से जीता था। गौरतलब है कि पालघर की सीट भाजपा सांसद चिंतामन वनागा के निधन के बाद खाली हुई थी, वहीं भाजपा सांसद नाना पटोले ने मोदी सरकार के कामकाज और नीतियों की वजह से भंडारा-गोंदिया सीट से इस्तीफा दे दिया था।

ट्रेंडिंग वीडियो