scriptसीजफायर पर बोली शिवसेना, पाक को जवाब न दिया तो नामर्द कहलाएंगे | shivsena on ceasefire If answer not given to PAK will be called Namard | Patrika News
राजनीति

सीजफायर पर बोली शिवसेना, पाक को जवाब न दिया तो नामर्द कहलाएंगे

संजय राउत ने केन्द्र सरकार से कहा है कि युद्धविराम उल्लघंन की बात छोड़ दीजिए। यह सीधा युद्ध है, ये हमला है और उसका जवाब उसी तरीके से देना चाहिए।

Feb 05, 2018 / 01:00 pm

Mohit sharma

 Sanjay Raut Shiv Sena

नई दिल्ली। सीमा पर पाक सेना की ओर से तोड़े गए सीजफायर और उसमे शहीद हुए तीन भारतीय जवानों को लेकर देश में सियासी हलचल तेज हो गईं हैं। एक ओर जहां केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने इसे पाकिस्तान की नापाक हरकत बताते हुए समय आने पर मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही है, वहीं शिवसेना के नेता संजय राउत इसको लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया है। संजय राउत ने केन्द्र सरकार से कहा है कि युद्धविराम उल्लघंन की बात छोड़ दीजिए। यह सीधा युद्ध है, ये हमला है और उसका जवाब उसी तरीके से देना चाहिए और अगर आप नहीं देंगे तो इससे देश को पूरे विश्व में नामर्द कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमारे जवानों पर मिसाइलों से हमला किया है। लेकिन हमारी मिसाइल अभी तक प्रदर्शनी की ही शोभा बढ़ा रहीं हैं। क्या ये मिसाइल केवल दिखाने के लिए हैं।

https://twitter.com/ANI/status/960381539723956224?ref_src=twsrc%5Etfw

हंसराज अहीर ने कहा जवाब देगा भारत

उधर, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि है कि पाक की इन हरकतों का भारत माकूल जवाब देगा। अहीर ने कहा कि सीमा पार की ऐसी हरकतों को अनदेखा नहीं किया जा सकता और पाकिस्तान को इसके परिणाम भुगतने होंगे। अहीर ने कहा कि पाकिस्तान जिसे अपनी होशियारी समझता है, असल में वह उसकी नादानी है। उन्होंने कहा कि पाक की इन लगातार हरकतों पर भारत चुप नहीं बैठेगा और मुंहतोड़ जवाब देगा। उधर, जम्मू और कश्मीर में विपक्षी नेताओं ने विधानसभा में युद्ध विराम उल्लघंन का मुदद उठाया है। है।

 

https://twitter.com/ANI/status/960373336122580992?ref_src=twsrc%5Etfw

तीन जवान शहीद

जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में रविवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी गोलीबारी में तीन सैनिक शहीद हो गए और चार अन्य लोग घायल हो गए। रक्षा विभाग के एक सूत्र ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर राजौरी के भिंबर गली सेक्टर में बगैर उकसावे के छोटे हथियारों, स्वचालित हथियारों और मोर्टार से आज (रविवार) शाम हमले किए। तीन सैनिक शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए। सूत्र ने कहा कि इलाके में दोनों तरफ से भारी गोलीबारी जारी है। भारतीय चौकियां प्रभावी और जोरदार तरीके से जवाब रही हैं। इसके पहले पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर शाहपुर इलाके में पाकिस्तान ने रविवार को संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिसमें एक 15 साल की लड़की और एक सैनिक घायल हो गए। सेना के अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी लगभग सुबह 11 बजे शुरू हुई, जिसमें पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे हथियारों, स्वाचालित हथियारों व मोर्टार का इस्तेमाल किया। भारतीय सैनिकों ने भी जोरदार तरीके से जवाब दिया।

Home / Political / सीजफायर पर बोली शिवसेना, पाक को जवाब न दिया तो नामर्द कहलाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो