scriptकांग्रेस को एक और झटका, BJP में शामिल होंगे मनमोहन सरकार में विदेश मंत्री रहे एस एम कृष्णा | SM Krishna Set To Join BJP This Week | Patrika News

कांग्रेस को एक और झटका, BJP में शामिल होंगे मनमोहन सरकार में विदेश मंत्री रहे एस एम कृष्णा

Published: Mar 14, 2017 09:01:00 am

Submitted by:

santosh

पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा इसी सप्ताह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा इसी सप्ताह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एस एम कृष्णा को पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल कराएंगे। एसएम कृष्णा ने 29 जनवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। 84 वर्षीय वे एस एम कृष्णा कांग्रेस पार्टी में 46 साल रहे। 
एमएम कृष्णा आज दिल्ली में बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो कृष्णा 16 मार्च को सुबह 11.20 बजे बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। कर्नाटक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी एस येद्दयुरप्पा ने बताया कि वह पार्टी में एसएम कृष्णा के स्वागत के लिए दिल्ली जाएंगे।
लंबे समय बाद कांग्रेस छोडऩे के दौरानन कृष्णा ने आरोप लगाया था कि उन्हें जिस तरह से विदेश मंत्री पद से हटाया गया था वह तरीका उचित नहीं था। वह उस घटना से आहत हैं। वे इस बात से भी नाराज हैं विदेश मंत्री पद से हटाए जाने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया सहित राज्य के कांग्रेस नेताओं ने उन्हें नजरअदांज किया।
एसएम कृष्णा कर्नाटक के मण्ड्या जिले से हैं। कृष्णा कांग्रेस में राजनीतिक तौर पर काफी प्रभावी माने जाने वाले वोक्कालिगा समुदाय के प्रमुख नेताओं में रहे हैं। एसएम कृष्णा इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। वे महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रह चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो