scriptराहुल गांधी बोले भूख है तो सब्र कर…. स्मृति ईरानी बोली सत्ता की भूख | Smriti Irani replies to Rahul Gandhi over global hungar index | Patrika News

राहुल गांधी बोले भूख है तो सब्र कर…. स्मृति ईरानी बोली सत्ता की भूख

locationनई दिल्लीPublished: Oct 14, 2017 07:01:44 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उन्ही के अंदाज में जवाब दिया है। स्मृति ने ट्विटर पर लिखा ‘ऐ सत्ता की भूख-सब्र कर

Smriti Irani
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उन्ही के अंदाज में जवाब दिया है। ग्लोबर हंगर इंडेक्स में भारत के 100 स्थान पर पहुंचने पर 13 अक्टूबर को राहुल ने दुष्यंत कुमार की एक शायरी से सरकार पर हमला बोला था। राहुल गांधी ने लिखा था ‘भूख है तो सब्र कर, रोटी नहीं तो क्या हुआ….आजकल दिल्ली में है जेरे-बहस ये मुद्दआ’

राहुल गांधी के इस शायराना ट्वीट पर ईरानी ने भी शायराना जवाब दिया है। स्मृति ने ट्विटर पर लिखा ‘ऐ सत्ता की भूख -सब्र कर, आँकड़े साथ नहीं तो क्या…खुदगर्जों को जमा कर, मुल्क की बदनामी का शोर तो मचा ही लेंगे’
https://twitter.com/smritiirani/status/919118165094862848?ref_src=twsrc%5Etfw
स्मृति ईरानी ने एक और ट्वीट करके राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी को नीचा दिखाने की चाहत में राहुल गांधी देश की छवि को भी धूमिल कर रहे हैं।
https://twitter.com/smritiirani/status/919117612704989184?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि शुक्रवार को विख्यात शायर दुष्यंत कुमार की एक शायरी की कुछ लाइनों को ग्लोबर हंगर इंडेक्स में भारत की स्थिति दिखाते हुए ट्वीट किया था। राहुल गांधी ने लिखा था ‘भूख है तो सब्र कर, रोटी नहीं तो क्या हुआ….आजकल दिल्ली में है जेरे-बहस ये मुद्दआ’। राहुल के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर राहुल और दुष्यंत कुमार को लेकर काफी देर तक चर्चा होती दिखी थी।
https://twitter.com/OfficeOfRG/status/918739865725841410?ref_src=twsrc%5Etfw
क्या है ग्लोबर हंगर इंडेक्स
बता दें कि ग्लोबर हंगर इंडेक्स में कहा गया है कि विश्व के 119 देशों की सूची में भारत एशिया में तीसरा सबसे पिछड़ा देश है। इस सूची में भारत में पिछले साल 97वें स्थान पर था जबकि इस साल तीन स्थान खिसककर 100वें स्थान पर पहुंच गया है।
ग्लोबर हंगर इंडेक्स 2017 के मुताबिक भूखमरी के मामले में भारत उत्तर कोरिया, बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार जैसे देशों से भी पीछे है। बीते तीन साल में भारत 45 स्थान नीचे खिसक चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो