scriptसरकार को घेरने के लिए विपक्ष एकजुट, बैठक शुरू | Sonia gandhi call opposition meeting today | Patrika News

सरकार को घेरने के लिए विपक्ष एकजुट, बैठक शुरू

locationनई दिल्लीPublished: Aug 11, 2017 05:48:00 pm

Submitted by:

ashutosh tiwari

करीब 16 से 17 विपक्षी पार्टियां इस बैठक में हिस्सा ले रही हैं।

Sonia
नई दिल्ली: बिहार में महागठबंधन टूटने और केंद्र सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की अगुआई में संसद भवन में बैठक शुरू हो चुकी है। सोनिया गांधी ने इस बैठक में जदयू को भी आमंत्रित किया है। गौरतलब है कि पिछले महीने बिहार में नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग कर भाजपा के साथ सरकार बना ली है। नीतीश के इस फैसले से जदयू में ही दो गुट हो गए हैं। शरद यादव महागठबंधन तोड़ने पर नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। हालांकि देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या सोनिया गांधी की बैठक में जेडीयू शामिल होगी या नहीं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। करीब 16 से 17 विपक्षी पार्टियां इस बैठक में हिस्सा लेनी जा रही है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में मोदी सरकार को घेरने के लिए सोनिया गांधी ने बैठक बुलाई है।

हम साथ-साथ हैं
बिहार में सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को साथ आने पर बधाई दी थी। नीतीश ने कहा कि भाजपा जदयू अब एक है।पटना में एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश ने रविशंकर प्रसाद से कहा कि अब जदयू-भाजपा साथ-साथ आ गए हैं। ये दिखना भी चाहिए। इस दौरान कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में अधीनस्थ अदालतों को सुदृढ बनाने के लिए 50, 60 या 70 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। नीतीश ने कहा कि आप केंद्र में हैं तो उदारतापूर्वक राशि का आवंटन करें।

क्यों टूटा महागठबंधन!
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन की सरकार से इस्तीफा दे दिया था और फिर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई। दरअसल, तेजस्वी यादव पर बेनामी संपत्ति रखने का आरोप लगा था और उसके बाद ही नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया। इस्तीफा देने के बाद कुछ ही समय के बाद उन्हें भाजपा की तरफ से समर्थन मिल गया है और उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर फिर से बिहार में सरकार बना ली। इसके बाद लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला था।
राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद मजबूत हुई कांग्रेस
गौरतलब है कि गुजरात में राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस में एक नई जान आ गई है। कांग्रेस पहले से ज्यादा हमलावर रूप में दिख रही है। बुधवार को खुद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा में भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल पूरे होने पर मोदी सरकार जमकर हमला बोला था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो