scriptपहली बार बोलीं सोनिया गांधी, जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे राहुल गांधी | sonia gandhi first time says rahul gandhi to congress president soon | Patrika News
राजनीति

पहली बार बोलीं सोनिया गांधी, जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे राहुल गांधी

सोनिया गांधी ने पहली बार कहा है कि अब वक्त आ गया है कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी जाए।

नई दिल्लीOct 14, 2017 / 09:03 am

Chandra Prakash

sonia gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पहली बार खुलकर राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपे जाने पर अपने विचार रखे हैं। सोनिया गांधी ने कहा है कि अब वक्त आ गया है कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी जाए। खबर है कि दिपावली बाद उनकी ताजपोशी भी हो सकती है।

सवाल का जवाब देने का वक्त आ गया
सोनिया ने कहा कि कई वर्षों से यह पूछा जा रहा है कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कब बनेंगे ? उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब देने का वक्त आ गया है। राहुल की ताजपोशी से जुड़े सवाल पूछने पर सोनिया ने कहा कि इस समय राहुल की निगाहें गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों पर हैं। राहुल गांधी इन चुनावों में पूरी तरह व्यस्त हैं लेकिन जल्द ही उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।

लंबे समय से उठ रही राहुल के ताजपोशी की मांग
बता दें कि राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग लंबे समय से उठती रही है। एक अक्टूबर को राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा था कि जल्द ही राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। दिपावली बाद होने वाली पार्टी अधिवेशन में उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की औपचारिकता पूरी कर ली जाएगी।

उपाध्यक्ष रहकर भी हर काम करते हैं राहुल
सचिन पायलट ने कहा कि पार्टी के अंदर सभी यही चाहते हैं कि पार्टी की बागडोर पूरी तरह से राहुल गांधी को सौंप दी जाए। हालांकि उपाध्यक्ष के रुप में भी पार्टी के अधिकांश काम वही देख रहे हैं।

यूपी और मप्र कांग्रेस ने पारित किया प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ईकाई ने भी राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के लिए गुरुवार को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया था। इससे पहले 9 अक्टूबर को मध्य प्रदेश कांग्रेस इकाई ने भी ऐसा ही प्रस्ताव पास किया था।

Home / Political / पहली बार बोलीं सोनिया गांधी, जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे राहुल गांधी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो