scriptSonia Gandhi इस बार नहीं मनाएंगी अपना जन्मदिन, सामने आई ये बड़ी वजह | Sonia Gandhi will not celebrate her Birthday this year due to Farmer Movement and corona pandemic | Patrika News

Sonia Gandhi इस बार नहीं मनाएंगी अपना जन्मदिन, सामने आई ये बड़ी वजह

Published: Dec 08, 2020 09:26:46 am

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष Sonia Gandhi इस वर्ष नहीं मनाएंगी अपना जन्मदिन
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को जारी किए निर्देश
9 दिसंबर को जन्मदिन पर कोई भी जश्न मनाने की गतिविधियों को अंजाम नहीं दिया जाए

Sonia Gandhi

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस ( Congress ) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। 9 दिसंबर को आने वाले जन्मदिन के जश्न से इस बार दूरी बनाई जा रही है। जन्मदिन ना मनाए जाने के पीछे बड़ी वजह सामने आई है। दरअसल सोनिया गांधी की ओर से अधिकारिक जानकारी देते हुए कहा है कि किसान आंदोलन के समर्थन और देश में फैले कोरोना महामारी की वजह से वह अपना बुधवार 9 दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी।
कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को इस बात की सूचना दे दी है कि पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी का जन्मदिन बुधवार को नहीं मनाया जाएगा।

साथ ही कार्यकर्ताओं से ये भी कहा गया है कि वो इस दिन किसी तरह का कोई कार्यक्रम ना करें। इसके तहत केंद्रीय नेतृत्व ने सभी राज्य इकाइयों को एक पत्र भेजकर ये सूचना दी है।
किसान आंदोलन के बीच 8 दिसंबर को बुलाया गया भारत बंद, जानें बंद से जुड़ी 10 बड़ी बातें

https://twitter.com/hashtag/COVID19?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सोनिया गांधी ने अपने जन्मदिन को नहीं मनाने का फैसला किया है। सोनिया गांधी ने अनुरोध किया कि इस वर्ष उनके जन्मदिन पर कोई भी जश्न मनाने की गतिविधियों को अंजाम नहीं दिया जाना चाहिए।
इनको भेजे गए पत्र
वेणुगोपाल ने कहा कि सोनिया गांधी के निर्देश के मुताबिक राज्य कांग्रेस अध्यक्षों, सीएलपी नेताओं, AICC महासचिवों, राज्यों के प्रभारी, जिला अध्यक्ष के प्रमुखों को पत्र भेजकर हर तरह के कार्यक्रम से बचने के लिए कहा गया है।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट, देश के इन राज्यों में बारिश बढ़ा सकती है मुश्किल

9 दिसंबर को सोनिया गांधी का जन्‍मदिन है। वह बुधवार को 74 साल की हो जाएंगी। इसके साथ ही 9 दिसंबर को किसानों और केंद्र सरकार के बीच छठे दौर की वार्ता भी होनी है।
आपको बता दें कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का कांग्रेस समर्थन कर रही है। इसको लेकर लगातार राहुल गांधी केंद्र सरकार पर हमलावर भी हैं। वहीं महासचिव प्रियंका गांधी पर किसानों के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा से लेकर उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की बात कह चुकी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो