scriptगुजरात चुनाव: आप यह पेड़ा खाएंगे तो वोट देना नहीं भूलेंगे, आखिर ऐसा क्या है इसमें? | special peda sweet for gujarat election | Patrika News

गुजरात चुनाव: आप यह पेड़ा खाएंगे तो वोट देना नहीं भूलेंगे, आखिर ऐसा क्या है इसमें?

Published: Dec 06, 2017 08:38:55 am

Submitted by:

ashutosh tiwari

मिठाई व्यापारी हितेश चोटाई और अजय चोटाई निजी स्तर पर अनोखे तरीके से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

BJP,Congress,gujarat election,Gadar Gujarat ka
जामनगर के मिठाई व्यापारी हितेश चोटाई और अजय चोटाई जामनगर में अनोखे तरीके के मतदाता जागरुकता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने अपनी दुकान के पेड़े पर वोट जरूर करना, यह संदेश लिखने के लिए एक सांचा तैयार करवाया है। साथ ही वह ग्राहकों का मुंह मीठा कराकर उनसे वोट डालने का वचन भी ले रहे हैं।
लोकसभा और विधानसभा के चुनाव लोकतंत्र के महापर्व होते हैं। इसके बावजूद कुछ लोग उदासीन बने रहते हैं तो अधिकतर लोग अपना वोट डाल कर कर्तव्य की इतिश्री समझ लेते हैं। इसीलिए चुनाव पूर्व चुनाव आयोग बड़े स्तर पर कैम्पेन चलाता है। बड़े-बड़े स्टार को एम्बेस्डर बनाता है। पिछले कुछ चुनावों से इसका असर भी दिख रहा है। लगभग हर चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ी है। चुनाव आयोग के अलावा भी कई संस्थाएं लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करती हैं। लेकिन जामनगर के मिठाई व्यापारी हितेश चोटाई और अजय चोटाई इन सबसे अलग निजी स्तर पर अनोखे तरीके से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस वजह से इनकी चर्चा न सिर्फ जामनगर में, बल्कि पूरे गुजरात में हो रही है।
लोग भी हो रहे हैं इनसे प्रभावित
जामनगर के मिठाई व्यापारी हितेश चोटाई व अजय चोटाई ने न सिर्फ पेड़े पर वोट डालने का संदेश लिखवाया है, बल्कि वह अपने दुकान पर आने वाले ग्राहकों का मुंह मीठा कराकर उनसे मतदान करने का वचन ने रहे हैं। ग्राहक भी उनकी इस जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर मतदान करने का वादा भी कर रहे हैं।
निजी प्रयास से कर रहे हैं जागरूक
मतदान जागृति को लेकर गुजरात में कई कार्यक्रम हो रहे हैं, जिसे चुनाव आयोग से लेकर विद्यार्थी व सामाजिक संस्थाएं करा रहे हैं। लेकिन हितेश चोटाई व अजय चोटाई की बात ही अलग है। यह निजी प्रयास से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसके लिए अनोखी पहल करते हुए पेड़े पर लिखने के लिए सांचा बनवाया है, जिस पर गुजराती में लिखा है, ‘वोट जरूर करजो’।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो