scriptसुब्रमण्यम स्वामी का विवादित बयानः प्रियंका गांधी को है बीमारी, लोगों की करती हैं पिटाई | Subramanyam swami controversial statement on priyanka gandhi | Patrika News

सुब्रमण्यम स्वामी का विवादित बयानः प्रियंका गांधी को है बीमारी, लोगों की करती हैं पिटाई

locationनई दिल्लीPublished: Jan 27, 2019 01:03:50 pm

सुब्रमण्यम स्वामी का विवादित बयानः प्रियंका गांधी को है बीमारी, लोगों की करती हैं पिटाई

subramanyam swami

सुब्रमण्यम स्वामी का विवादित बयानः प्रियंका गांधी को है बीमारी, लोगों की करती हैं पिटाई

नई दिल्ली। चुनाव के आते ही नेताओं को जुबानी जंग ने भी जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। खास तौर पर प्रियंका गांधी के राजनीतिक आगाज ने देशभर के अन्य राजनीतिक दलों को परेशान कर दिया है। यही वजह है कि हर तरफ से प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में अब भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बड़ा बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी वाड्रा की पार्टी में एंट्री को लेकर स्वामी ने खुलासा किया है कि उन्हें बड़ी गंभीर बीमारी है।
https://twitter.com/hashtag/PriyankaGandhiVadra?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

सुब्रमण्यम स्वामी ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा है कि उसको (प्रियंका गांधी) एक गंभीर बीमारी है। जो सार्वजनिक जीवन में अनुकूल और उपयुक्त नहीं है। उसको बाईपोलैरिटी (Bipolarity) कहते हैं, यानी उसका हिंसावादी चरित्र दिखाई पड़ता है। लोगों को पीटती है। ‘

वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि पब्लिक को पता होना चाहिए कि कब संतुलन खो बैठेगी, किसी को पता नहीं है। आपको बता दें कि अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्य स्वामी कई बार अपनी ही पार्टी के खिलाफ बड़े बयान दे चुके हैं। फिर चाहे वो ईवीएम का मसला हो या फिर राम मंदिर का मुद्दा। उन्होंने न सिर्फ सरकार की आलोचना की है बल्कि कई बार उन्हें मुश्किल में भी डाल दिया है। लेकिन इस बार उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा पर बयान बाजी कर एक बार फिर सुर्खियों में जगह बना ली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो