scriptCharanjit Singh Channi: चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्यपाल को सौंपा विधायकों का समर्थन पत्र, आज सुबह 11 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह | Sukhjinder Randhawa will be the next chief minister of Punjab | Patrika News

Charanjit Singh Channi: चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्यपाल को सौंपा विधायकों का समर्थन पत्र, आज सुबह 11 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

locationनई दिल्लीPublished: Sep 19, 2021 04:02:57 pm

Submitted by:

Nitin Singh

charanjit singh channi. चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी साझा की है। जाहिर है कि अब चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के अगले मुख्यमंत्री होंगे। इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्यपाल से मिलकर विधायकों का समर्थन पत्र सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि आज सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।

चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमं6ी

चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमं6ी

नई दिल्ली। charanjit singh channi. बीते कई दिनों से पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी घमासान अब अंजाम की ओर पहुंच गया है। चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी साझा की है। जाहिर है कि अब चरण सिंह चन्नी पंजाब के अगले मुख्यमंत्री होंगे। फिलहाल चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, हरीश रावत के साथ राज्यपाल वनवारी लाल पुरोहित से मिलने पहुंचे हैं। इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्यपाल से मिलकर विधायकों का समर्थन पत्र सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि आज सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।
जानकारी के मुताबिक इससे पहले पंजाब के नए मुख्यमंत्री के लिए सुखजिंदर रंधावा (Sukhjinder Randhawa) के नाम पर सहमति बनने की बात सामने आ रही थी। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राज्यपाल से मिलने के लिए समय भी मांगा था। इसके साथ ही राज्य में दो डिप्टी सीएम भी बनाने की बात भी सामने आ रही थी। बताया गया था कि अरुणा चौधरी (aruna chaudhari) और भारत भूषण आशू (bharat bhusan ashu) को पंजाब का उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। वहीं एक गुट दलित चेहरे को सीएम बनाने की मांग उठ रही थी। जानकारी के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू चंडीगढ़ के मैरिएट होटल पहुंचे थे, इस बीच हरीश रावत ने चरणजीत सिंह चन्नी के नाम का ऐलान कर दिया। वहीं पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि चन्नी पंजाब को सुरक्षित रखेंगे।
https://twitter.com/hashtag/CharanjitSinghChanni?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
सोनिया गांधी पर सौंपी गई थी सीएम चुनने की जिम्मेदारी

बता दें कि कल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई थी। इस बैठक में दो प्रस्ताव पास हुए थे, जिनमें से पहले प्रस्ताव में कैप्टन अमरिंद सिंह द्वारा मुख्यमंत्री रहते किए गए कामों की सराहना की गई। वहीं दूसरे प्रस्ताव में सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से नया मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर सौंप दी थी।
पार्टी आलाकमान करेगी आधिकरिक घोषणा

जानकारी के मुताबिक पंजाब के नए मुख्यमंत्री (punjab new cm) के लिए कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा में भी रेस चल रही थी। वहीं अंबिका सोनी ने स्‍वास्‍थ्‍य का हवाला देकर अपनी दावेदारी से इन्‍कार कर दिया है। फिलहाल पंजाब कांग्रेस ने नए मुख्यमंत्री के लिए सुखजिंदर रंधावा के नाम पर सहमति जताई है। वहीं पंजाब में 2 डिप्टी सीएम भी बनाए जाएंगे। इसके लिए अरुणा चौधरी और भारत भूषण आशू के नाम प्रस्तावित किए गए हैं। अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुत गांधी इस विषय में विचार-विमर्श कर रहे हैं। जल्द ही कांग्रेस नेतृत्व की ओर से इस संंबंध में आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री पद के लिए नवजोत सिंह सिद्धू ने भी जताई दावेदारी

गौरतलब है कि सुखजिंदर सिंह रंधावा लगातार पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमलावर रहे हैं। वे कैप्टन पर जनता से किए गए वादों का पूरा न करने का आरोप लगाते रहे हैं। वहीं पंजाब सीएम के लिए उनका नाम सामने आने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर सुखजिंदर का रवैया काफी नरम देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि सुखजिंदर रंधावा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी हैं। फिलहाल इस विषय पर अभी तक सिद्धू या कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो