script

प्रियंका पर सुमित्रा महाजन के बयान से बिफरी कांग्रेस, संजय निरुपम ने कहा- स्पीकर बने रहने का हक नहीं

locationनई दिल्लीPublished: Jan 26, 2019 06:20:08 pm

Submitted by:

Anil Kumar

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने प्रियंका गांधी पर दिए बयान को लेकर सुमित्रा महाजन की निंदा की और पलटवार करते हुए कहा कि वह इस संवैधानिक पद के लिए अनुपयुक्त हैं।

प्रियंका पर सुमित्रा महाजन के बयान से बिफरी कांग्रेस, संजय निरुपम ने कहा- स्पीकर बने रहने का हक नहीं

प्रियंका पर सुमित्रा महाजन के बयान से बिफरी कांग्रेस, संजय निरुपम ने कहा- स्पीकर बने रहने का हक नहीं

मुंबई। प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में पदार्पन के बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है। पक्ष से लेकर विपक्ष तक के नेता अपने-अपने बयान से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी को लेकर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन की ओर से दिए गए एक बयान पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। कांग्रेस को यह बयान रास नहीं आया। अब कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने शुक्रवार को सुमित्रा महाजन की निंदा की और पलटवार करते हुए कहा कि वह इस संवैधानिक पद के लिए अनुपयुक्त हैं। निरुपम ने आगे कहा कि प्रियंका गांधी पर सुमित्रा महाजन की टिप्पणी यह साबित करती है कि वह इस संवैधानिक पद के लिए अनुपयुक्त हैं। उन्हें लोकसभाध्यक्ष बने रहने का हक नहीं है। संजय निरुपम ने यहां तक कह दिया कि महाजन की टिप्पणी लोकसभा अध्यक्ष के गरिमापूर्ण पद को नीचा दिखाती है।’

भाजपा नेता सुशील मोदी बोले, सक्रिय राजनीति में प्रियंका की एंट्री से वाड्रा मामला लाइमलाइट में आएगा

सुमित्रा महाजन ने क्या कहा था?

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में पदार्पन को लेकर सुमित्रा महाजन ने गुरुवार को एक बयान दिया था। गुरुवार को दिए अपने बयान में महाजन ने कहा था ‘प्रियंका गांधी एक अच्छी महिला हैं और राहुल गांधी ने यह स्वीकार किया था कि वह अकेले राजनीति नहीं कर सकते। इसीलिए वह प्रियंका की मदद ले रहे हैं। यह एक अच्छी बात है।’ महाजन के इस बयान पर पलटवार करते हुए संजय निरुपम ने कही कि वे स्पीकर पद की गरिमा को कम रही हैं। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को ही कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी सुमित्रा महाजन पर निशाना साधा था। तिवारी ने कहा था कि हम स्पीकर से निवेदन करते हैं कि कृप्या वह भाजपा के आंतरिक मामलों पर ध्यान दें। जहां तक कांग्रेस की बात है तो हम उनकी सलाह के बिना बहुत अच्छा कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि सुमित्रा महाजन का बयान यह दर्शाता है कि प्रियंका गांधी की राजनीति में आने से भाजपा परेशान है। राजनीति में लोकप्रियता बहुत ही मायने रखती है और प्रियंका गांधी बहुत लोकप्रिय हैं, इसलिए भाजपा का चिंतित होना स्वाभाविक है। मनीष तिवारी ने कहा कि स्पीकर को इस तरह के राजनीतिक कलह से दूर रहना चाहिए। मालूम हो कि बीते दिन कांग्रेस के लिए एक बडा़ दिन रहा क्योंकि लंबे समय से कार्यकर्ताओं की मांग रही थी कि प्रियंका गांधी को राजनीति में लाया जाए। आखिरकार कांग्रेस आलाकमान ने एक बड़ा फैसला लेते हुए प्रियंका गांधी को महासचिव बनाने के साथ ही पूर्वी यूपी का भी प्रभार बना दिया। इसके बाद से पूरे देश में सियासी हलचल तेज हो गया। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका गांधी के औपचारिक तौर पर राजनीति में पदार्पन के बाद कांग्रेस को कितना फायदा मिलता है।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

ट्रेंडिंग वीडियो