राजनीति

भाजपा नेता सुशील मोदी बोले, सक्रिय राजनीति में प्रियंका की एंट्री से वाड्रा मामला लाइमलाइट में आएगा

उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी को लॉंच करने का प्रयोग कांग्रेस ने सपा-बसपा को डराने के लिए किया है।

Jan 25, 2019 / 02:34 pm

Dhirendra

भाजपा नेता सुशील मोदी बोले, सक्रिय राजनीति में प्रियंका की एंट्री से वाड्रा मामला लाइमलाइट में आएगा

नई दिल्‍ली। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस महासचिव नियुक्त करने के दो दिन बाद तीखी और आगाह करने वाली प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा कि प्रियंका गांधी को रॉबर्ट वाड्रा के प्रतिनिधि के रूप में सियासी मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस के इस निर्णय से वाड्रा का मामला लाइमलाइट में रहेगा। जहां तक यूपी में प्रियंका गांधी वाड्रा की लॉंचिंग की बात है तो इसके जरिए कांग्रेस ने सपा-बसपा को धमकाने का काम किया है। बता दें कि सपा-बसपा ने लोकसभा सीटों के आवंटन में कांग्रेस को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया था।
चुनावी राजनीति में फेल
इससे पहले लोकसभा स्‍पीकर सुमित्रा महाजन, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा सहित कई नेता इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। लोकसभा स्‍पीकर ने कहा है कि अपनी विरासत को संभालने में नाकाम रहे राहुल गांधी अब जाकर उसे बचाने के लिए बहन की मदद ली है। जबकि संबित पात्रा ने साफ शब्‍दों में कह चुके हैं कि राहुल गांधी चुनावी राजनीति में फेल हो गए हैं। इसलिए राजनीति में प्रियंका को लाने का काम किया है। उन्‍होंने कहा कि हर राज्य से नकारे जाने के बाद आखिर में कांग्रेस ने अब प्रियंका गांधी पर कार्ड खेला है। पात्रा ने ये भी कहा है कि भाजपा में पार्टी ही परिवार है तो कांग्रेस में परिवार ही पार्टी है। भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है जबकि कांग्रेस वंशवादी पार्टी है। यही अंतर भाजपा और कांग्रेस में है।

Home / Political / भाजपा नेता सुशील मोदी बोले, सक्रिय राजनीति में प्रियंका की एंट्री से वाड्रा मामला लाइमलाइट में आएगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.