राजनीति

तमिलनाडु : 3 मार्च से चुनावी मैदान में दिखेंगे कमल हासन, दूसरे दलों के साथ गठबंधन से नहीं किया इनकार

सात मार्च के बाद करेंगे गठबंधन के बारे में बात।
एमएनएम प्रत्याशी तय करने में जुटे कमल हासन।

Feb 27, 2021 / 01:37 pm

Dhirendra

सात मार्च के बाद करेंगे गठबंधन के बारे में बात।

नई दिल्ली। चुनाव आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां अचानक बढ़ गई हैं। इस बीच राजनीतिक पार्टी मक्कल निधि मय्यम के प्रमुख और तुलुगू फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन ने बहुत जल्द अपनी पार्टी के लिए प्रचार अभियान शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि एमएनएम के लिए तीन मार्च से चुनाव प्रचार शुरू करूंगा।
https://twitter.com/hashtag/TamilNaduElection2021?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
सात मार्च को करेंगे पहली सूची जारी

चुनावी गठबंधन के बारे में उन्होंने कहा कि पहले मैं अपनी पार्टी की सूची को अंतिम रूप दे दूं। उसके बाद चुनावी गठबंधन को लेकर बात करूंगा। एमएनएम प्रत्याशियों की सूची पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की पहली सूची सात मार्च को जारी किया जाएगा।
बता दें कि विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के बाद से तमिलनाडु में भी चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया हैं। मक्कल निधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन ने भी तीन मार्च से चुनाव प्रचार करने की घोषणा की है।

Home / Political / तमिलनाडु : 3 मार्च से चुनावी मैदान में दिखेंगे कमल हासन, दूसरे दलों के साथ गठबंधन से नहीं किया इनकार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.