scriptतेजस्वी यादव ने नीतीश पर साधा निशाना, बेकाबू हालात न सुधरने पर दिल्ली कूच की दी चेतावनी | Tejashwi Yadav targets the target on Nitish, warns Delhi to leave uncontrolled situation | Patrika News

तेजस्वी यादव ने नीतीश पर साधा निशाना, बेकाबू हालात न सुधरने पर दिल्ली कूच की दी चेतावनी

locationनई दिल्लीPublished: Jan 17, 2021 02:52:26 pm

Submitted by:

Dhirendra

नीतीश जी क्राइम कंट्रोल की जिम्मेदारी आपकी है।
प्रदेश की जनता की सुरक्षा खतरे में हैं।

tejashwi Yadav

एक महीने के अंदर कानून व्यवस्था को नियंत्रित करिए, नहीं तो महागठबंधन के सभी विधायक करेंगे दिल्ली कूच।

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज में बदतर कानून व्यवस्था को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सुशासन बाबू को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से हाथ जोड़कर प्रार्थना की है कि बिहार में जंगलराज है। लोगों की सुरक्षा खतरे में हैं। राजधानी पटना में आए दिन हत्या का दौर जारी है। आप कब जागेंगे। मुझे पता है आप अब बेवश हैं। लेकिन सीएम होने के नाते कानून व्यवस्था और जनता के जान के हिफाजत की जिम्मेदारी आपकी है। आप इससे बच नहीं सकते।
https://twitter.com/hashtag/Bihar?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर एक महीने में क्राइम कंट्रोल नहीं हुआ तो हम सभी विधायकों के साथ महागठबंधन के सभी साथी मिलकर दिल्ली कूच करेंगे। हम लोग राष्ट्रपति महोदय से मिलकर उनके सामने परेड करेंगे। तंजिया लहजे में आरजेडी नेता कहा कि आखिर आप कब जागेंगे। आपके राज में हत्या का सिलसिला जारी है। क्या आपको ये होते हुए देखना अच्छा लगता है?

ट्रेंडिंग वीडियो