scriptतेलंगाना सीएम केसीआर की रैली पर मौसम का साया, हुजूरनगर रैली हुई रद्द | Telangana CM KCR Huzurnagar Rally canceled due to bad weather | Patrika News

तेलंगाना सीएम केसीआर की रैली पर मौसम का साया, हुजूरनगर रैली हुई रद्द

locationनई दिल्लीPublished: Oct 17, 2019 06:23:07 pm

भारी बारिश और तूफान की संभावना के चलते कैंसल।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने जारी की आधिकारिक सूचना।
नलगोंडा विधानसभा सीट पर होना है उप-चुनाव।

तेलंगाना: सीएम केसीआर  (फाइल फोटो)

तेलंगाना: सीएम केसीआर (फाइल फोटो)

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की रैली पर मौसम की मार पड़ गई है। इसके चलते हुजूरनगर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को केसीआर की निर्धारित चुनावी रैली अब रद्द कर दी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के मुताबिक मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और हुजूरनगर में तूफान के साथ भारी बारिश को देखते हुए सीएम की रैली को रद्द कर दिया गया है।
बिग ब्रेकिंगः चंद्रयान-2 को लेकर नासा ने कर दिया कमाल, मिल गई तस्वीर… अब इसरो को पता चल…

खराब मौसम के चलते हैदराबाद से उड़ान भरने के लिए मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को विमानन अधिकारियों ने मंजूरी नहीं दी। बताया जा रहा है कि रैली रद्द होना 21 अक्टूबर को होने वाले उप-चुनाव के लिए सत्ताधारी पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकर्ता इस चुनावी क्षेत्र में पार्टी प्रमुख की पहली रैली का इंतजार कर रहे थे।
बड़ी खबरः चंद्रयान 2 के बारे में इसरो चीफ के सिवन ने किया बड़ा ऐलान, जवाब सुनकर..

यह रैली तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) के कर्मचारियों द्वारा जारी हड़ताल के मद्देनजर भी महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। परिवहन निगम की हड़ताल को सभी राजनीतिक दलों का समर्थन मिला हुआ है।
KCR (File Photo)
वहीं, पुलिस ने रैली स्थल पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था की थी। रैली रद्द होने के बाद यह अभी स्पष्ट नहीं है कि मुख्यमंत्री चुनावी अभियान जारी रखेंगे या नहीं।
हाल ही में राज्य कांग्रेस प्रमुख उत्तम कुमार रेड्डी ने नलगोंडा क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए इस विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसलिए अब यहां पर उप-चुनाव कराए जा रहे हैं।
बड़ी खबरः इसरो चीफ के सामने इस दिग्गज का खुलासा, विक्रम से संपर्क करने में यह सिस्टम बना परेशानी

इस उप-चुनाव में रेड्डी की पत्नी और कांग्रेस उम्मीदवार पद्मावती रेड्डी और टीआरएस की प्रत्याशी सईदी रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने पहले तो टीआरएस को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी। मगर सरकार के रुख से नाराज टीएसआरटीसी कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर जाने के बाद दो दिन पहले ही भाकपा ने अपना फैसला वापस ले लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो