बुरहानपुर

100 साल पुराने कच्चे मकान का छज्जा भरभराकर गिरी, मां बेटी दबी

– मौके पर लगी भीड़, डायल १०० में घायल को लेकर पहुंची अस्पताल

बुरहानपुरMar 05, 2020 / 12:13 pm

ranjeet pardeshi

The 100-year-old kutcha house’s roof collapsed, mother daughter buried

दोपहर १२.३० बजे के लगभग मोमिनपुरा क्षेत्र में शब्बीर हुसैन के कच्चे मकान की छत का बड़ा हिस्से का छज्जा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। इस दौरान नीचे जेबुन्नीसा और बेटी निकहत फातमा थे, जो इसमें दब गए। घर की महिलाओं ने चिल्लाचोट शुरू की तो आसपास के लोग दौड़ और दोनों मां बेटी को बाहर निकाला। मकान मालिक शब्बीर हुसैन ने बताया कि मैं घर पर नहीं था मुझे जैसे ही खबर मिली घर पर पहुंचा। मेरी पत्नी और बेटी इसमें दबे थे, मोहल्ले वालों ने निकाला। डायल १०० से दोनों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


बुरहानपुर. मोमिनपुरा क्षेत्र में १०० साल पुराने मकान का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। नीचे बैठे मां बेटी इसमें दब गए, घर में चिल्लाचोट मचने के बाद आसपास के लोग भी दौड़े और मलबे में दबे मां बेटी को निकाल जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। घटना के समय बड़ी संया में यहां भीड़ लग गई।
बुधवार दोपहर १२.३० बजे के लगभग मोमिनपुरा क्षेत्र में शब्बीर हुसैन के कच्चे मकान की छत का बड़ा हिस्से का छज्जा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। इस दौरान नीचे जेबुन्नीसा और बेटी निकहत फातमा थे, जो इसमें दब गए। घर की महिलाओं ने चिल्लाचोट शुरू की तो आसपास के लोग दौड़ और दोनों मां बेटी को बाहर निकाला। मकान मालिक शब्बीर हुसैन ने बताया कि मैं घर पर नहीं था मुझे जैसे ही खबर मिली घर पर पहुंचा। मेरी पत्नी और बेटी इसमें दबे थे, मोहल्ले वालों ने निकाला। डायल १०० से दोनों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बल्ली और मिट्टी से बना है मकान
पूरा मकान कच्चे हालत में है। यह लकड़ी और मिट्टी से बना हुआ है। इसकी छत भी बांस की लकड़ी, मिट्टी और बल्ली से बनी थी। पहली मंजिल पर भी मकान का उपयोग किया जा रहा था, जहां पर सामान रखा हुआ था।
गृहस्थी का सामान भी खराब
इस घटना में गृहस्थी का सामान को भी नुकसान पहुंचा है। कूलर, बिस्तर सहित अन्य सामग्री खराब हो गई। ।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.