scriptNaMo9 Contest: नड्डा, शाह, राठौर समेत यह नेता बन रहे जतना की पहली पसंद, आज शाम 5 बजे तक चुन सकते हैं अपना मंत्री | These leaders including rathore, nadda, shah are top race in namo9 | Patrika News
राजनीति

NaMo9 Contest: नड्डा, शाह, राठौर समेत यह नेता बन रहे जतना की पहली पसंद, आज शाम 5 बजे तक चुन सकते हैं अपना मंत्री

NaMo9 Contest में आज शाम 5 बजे तक भेज सकते हैं अपनी एंट्रीज
अपने पसंदीदा मंत्री को चुनने के लिए देश की जनता का दिख रहा है उत्साह
कुछ नेताओं को एक से ज्यादा मंत्रालयों के लिए पसंद कर रहे हैं लोग

May 30, 2019 / 02:16 pm

Saurabh Sharma

Namo9 contest

NaMo9 Contest: नड्डा, शाह, राठौर समेत यह नेता बन रहे जतना की पहली पसंद, आज शाम 5 बजे तक चुन सकते हैं अपना मंत्री

नई दिल्ली। पत्रिका फ्लैशबैग Namo9 कॉन्टेस्ट को लेकर अब तक प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। अपने पसंदीदा मंत्रियों को चुनने के लिए ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने में जुटे हुए हैं। जहां देश का स्वास्थ्य मंत्रालय जनता जेपी नड्डा के हाथों में देखना चाह रही है। वहीं गृह मंत्रालय के दौड़ में अभी भी अमित शाह लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। अगर बात सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की करें तो राज्यवर्धन सिंह राठौर को को ज्यादा वोट कर रहे हैं। इसी तरह से बाकी मंत्रालयों के लिए भी लोग अपने पसंदीदा नेताओं को चुनने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। अगर आपने अभी तक इस कांटेस्ट में पार्टिसिपेट नहीं किया है तो आज शाम 5 बजे तक पत्रिका की एंट्रीज खुली हुई हैं। तो आप इंतजार किस बात कर रहे हैं, अगर आप भी ईनाम जीतना चाहते हैं तो पत्रिका एप के जरिए अपनी प्रवृष्टि दर्ज कराएं। यदि आपकी पसंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय से मेल हो जाती है तो आपका सही अनुमान आपको जिता सकता है लाखों रुपए के इनाम।

रक्षा मंत्रालय के लिए जनता की निर्मला पसंद

Nirmala sitharaman

रक्षा मंत्रालय के लिए जनता की पहली पसंद अभी भी निर्मला सीतारमण बनी हुई हैं। निर्मला सीतारमण ने पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में भी मनोहर पर्रिकर के गोवा का सीएम बनने के बाद रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। वहीं दूसरे पायदान पर अमित शाह रक्षा मंत्रालय के लिए पसंद हैं।

नड्डा और हर्षवर्धन को मिल रहे हैं वोट

JP Nadda

देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए NaMo9 Contest में लोग दो लोगों सबसे ज्यादा भरोसा दिखा रहे हैं। दोनों के वोटों में मामूली अंतर है। फिर भी पहले पायदान पर जेपी नड्डा बने हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर दिल्ली की चांदनी चौक से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए डॉ. हर्षवर्धन हैं।

गृह मंत्रालय में अमित शाह पर लगाई जा रही है मुहर

Amit Shah

कांटेस्ट शुरू होते ही देश की जनता ने अमित शाह को देश के गृह मंत्री के रूप में देख लिया है। जनता सबसे ज्यादा विश्वास अभी भी उन्हीं पर दिखा रही है। वैसे रुझानों के लिहाज से काफी कम अंतर पर राजनाथ सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। वो मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गृह मंत्री थे।

एचआरडी के लिए प्रकाश और स्मृति में कड़ी टक्कर

Smriti Irani and Prakash javadekar

अगर बात एचआरडी मिनिस्ट्री की करें तो हेल्थ मिनिस्ट्री की तरह की यहां भी कांटेस्ट के थ्रू दो नेताओं पर सबसे ज्यादा दिखा रही है। रुझानों के अनुसार प्रकाश जावड़ेकर मामूली अंतर से आगे बने हुए हैं। वहीं स्मृति ईरानी दूसरे पायदान पर है। वैसे यह मंत्रायल स्मृति से प्रकाश को दिया गया था।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के लिए राठौर आगे

Rajyavardhan singh Rathore

वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के लिए राज्यवर्धन सिंह राठौर रुझानों में सबसे आगे चल रहे हैं। नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में यह मंत्रालय दिया गया था। वहीं स्मृति ईरानी को दूसरे पायदान पर रखा गया है। रविशंकर प्रसाद और नितिन गडकरी को भी इस मंत्रालय के लिए पसंद किया जा रहा है।

विदेश मंत्रालय के लिए इन महिला नेताओं के नाम आगे

Sushma Swaraj

NaMo9 Contest में लोगों की ओर से आई प्रवृष्टियों में विदेश मंत्रालय के लिए तीन महिला नेताओं का नाम सबसे आगे चल रहा है। सबसे आगे सुषमा स्वराज को पसंद किया जा रहा है। उनका विश्वास अभी भी लोगों में बना हुआ है। दूसरे नंबर पर स्मृति ईरानी बनी हुई हैं। वहीं निर्मला सीतारमण को भी इस मंत्रालय के लिए पसंद किया जा रहा है।

ऊर्जा मंत्री के लिए नितिन गडकरी आगे

Nitin Gadkari

यह रुझान काफी चौंकाने वाले इसलिए हैं क्योंकि पीयूष गोयल पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में ऊर्जा मंत्री थे। इस बार जनता चाहती है कि नितिन गडकरी को ऊर्जा मंत्रालय का भार सौंपा जाए। वहीं दूसरे नंबर पर पीयूष गोयल को ही पसंद किया जा रहा है। वैसे अमित शाह इस मंत्रालय के लिए तीसरे सबसे पसंदीदा बन रहे हैं।

रेल मंत्रालय के लिए पीयूष को मिल रहे सबसे ज्यादा

Piyush Goyal

केंद्र सरकार के सबसे महत्वपूर्ण मंत्रालय में से एक रेल मंत्रालय के लिए पीयूष गोयल को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में सुरेश प्रभु से पीयूष गोयल को यह मंत्रालय सौंपा गया है। रुझानों में इस मंत्रालय के लिए कोई उनके आसपास भी नजर नहीं आ रहा है।

दूरसंचार मंत्रालय के लिए रवि शंकर प्रसाद हैं पहली पसंद

Ravi shankar Prasad

NaMo9 Contest में दूरसंचार मंत्रालय के लिए सबसे ज्यादा वोट पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में कानून मंत्री रहे रविशंकर प्रसाद को मिल रहे हैं। रविशंकर प्रसाद के बाद दूसरा नाम स्मृति ईरानी का है। लेकिन रुझानों में सबसे ज्यादा वोट रविशंकर प्रसाद को ही मिले हुए दिखाई दे रहे हैं।

Home / Political / NaMo9 Contest: नड्डा, शाह, राठौर समेत यह नेता बन रहे जतना की पहली पसंद, आज शाम 5 बजे तक चुन सकते हैं अपना मंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो