रक्षा मंत्रालय के लिए जनता की निर्मला पसंद
रक्षा मंत्रालय के लिए जनता की पहली पसंद अभी भी निर्मला सीतारमण बनी हुई हैं। निर्मला सीतारमण ने पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में भी मनोहर पर्रिकर के गोवा का सीएम बनने के बाद रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। वहीं दूसरे पायदान पर अमित शाह रक्षा मंत्रालय के लिए पसंद हैं।
नड्डा और हर्षवर्धन को मिल रहे हैं वोट
देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए NaMo9 Contest में लोग दो लोगों सबसे ज्यादा भरोसा दिखा रहे हैं। दोनों के वोटों में मामूली अंतर है। फिर भी पहले पायदान पर जेपी नड्डा बने हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर दिल्ली की चांदनी चौक से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए डॉ. हर्षवर्धन हैं।
गृह मंत्रालय में अमित शाह पर लगाई जा रही है मुहर
कांटेस्ट शुरू होते ही देश की जनता ने अमित शाह को देश के गृह मंत्री के रूप में देख लिया है। जनता सबसे ज्यादा विश्वास अभी भी उन्हीं पर दिखा रही है। वैसे रुझानों के लिहाज से काफी कम अंतर पर राजनाथ सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। वो मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गृह मंत्री थे।
एचआरडी के लिए प्रकाश और स्मृति में कड़ी टक्कर
अगर बात एचआरडी मिनिस्ट्री की करें तो हेल्थ मिनिस्ट्री की तरह की यहां भी कांटेस्ट के थ्रू दो नेताओं पर सबसे ज्यादा दिखा रही है। रुझानों के अनुसार प्रकाश जावड़ेकर मामूली अंतर से आगे बने हुए हैं। वहीं स्मृति ईरानी दूसरे पायदान पर है। वैसे यह मंत्रायल स्मृति से प्रकाश को दिया गया था।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के लिए राठौर आगे
वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के लिए राज्यवर्धन सिंह राठौर रुझानों में सबसे आगे चल रहे हैं। नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में यह मंत्रालय दिया गया था। वहीं स्मृति ईरानी को दूसरे पायदान पर रखा गया है। रविशंकर प्रसाद और नितिन गडकरी को भी इस मंत्रालय के लिए पसंद किया जा रहा है।
विदेश मंत्रालय के लिए इन महिला नेताओं के नाम आगे
NaMo9 Contest में लोगों की ओर से आई प्रवृष्टियों में विदेश मंत्रालय के लिए तीन महिला नेताओं का नाम सबसे आगे चल रहा है। सबसे आगे सुषमा स्वराज को पसंद किया जा रहा है। उनका विश्वास अभी भी लोगों में बना हुआ है। दूसरे नंबर पर स्मृति ईरानी बनी हुई हैं। वहीं निर्मला सीतारमण को भी इस मंत्रालय के लिए पसंद किया जा रहा है।
ऊर्जा मंत्री के लिए नितिन गडकरी आगे
यह रुझान काफी चौंकाने वाले इसलिए हैं क्योंकि पीयूष गोयल पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में ऊर्जा मंत्री थे। इस बार जनता चाहती है कि नितिन गडकरी को ऊर्जा मंत्रालय का भार सौंपा जाए। वहीं दूसरे नंबर पर पीयूष गोयल को ही पसंद किया जा रहा है। वैसे अमित शाह इस मंत्रालय के लिए तीसरे सबसे पसंदीदा बन रहे हैं।
रेल मंत्रालय के लिए पीयूष को मिल रहे सबसे ज्यादा
केंद्र सरकार के सबसे महत्वपूर्ण मंत्रालय में से एक रेल मंत्रालय के लिए पीयूष गोयल को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में सुरेश प्रभु से पीयूष गोयल को यह मंत्रालय सौंपा गया है। रुझानों में इस मंत्रालय के लिए कोई उनके आसपास भी नजर नहीं आ रहा है।
दूरसंचार मंत्रालय के लिए रवि शंकर प्रसाद हैं पहली पसंद
NaMo9 Contest में दूरसंचार मंत्रालय के लिए सबसे ज्यादा वोट पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में कानून मंत्री रहे रविशंकर प्रसाद को मिल रहे हैं। रविशंकर प्रसाद के बाद दूसरा नाम स्मृति ईरानी का है। लेकिन रुझानों में सबसे ज्यादा वोट रविशंकर प्रसाद को ही मिले हुए दिखाई दे रहे हैं।