scriptकर्नाटक: बैठक से नदारद कांग्रेस के तीन विधायक, भाजपा पर 70 करोड़ में विधायक खरीदने का आरोप | three congress mla not present in meeting in karnataka | Patrika News

कर्नाटक: बैठक से नदारद कांग्रेस के तीन विधायक, भाजपा पर 70 करोड़ में विधायक खरीदने का आरोप

locationनई दिल्लीPublished: Jan 19, 2019 07:52:05 am

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

कर्नाटक में सियासी घमासान जारी है।

kar

कर्नाटक: बैठक से नदारद कांग्रेस के तीन विधायक, भाजपा पर 70 करोड़ में विधायक खरीदने का आरोप

नई दिल्ली। कर्नाटक की जंग अब ‘नाक’ की लड़ाई बनती जा रही है। भाजपा और वर्तमान गठबंधन सरकार में जुबानी जंग तो चल ही रहा था। अब गंभीर आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं। दरअसल, कांग्रेस ने शुक्रवार को विधायकों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में 79 विधायक में से 76 विधायक ही पहुंचे। तीन विधायकों के गायब रहने से सियासी हलचल तेज हो गई है। वहीं, कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने भाजपा पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं।
https://twitter.com/hashtag/Karnataka?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
सिद्धारमैया का भाजपा पर गंभीर आरोप

मीडिया से बात करते हुए सिद्धारमैया ने पीएम नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कई केन्द्रीय मंत्रियों पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस सियासी उठापटक में भाजपा के सभी सीनियर नेता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों को पचास से 70 करोड़ रुपये तक का ऑफर किया गया है। कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि उनके पास इस बात का सबूत भी है। इतना ही नहीं पीएम मोदी पर तंज कसते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि चौकीदार के पास आखिर इतने पैसे आए कैसे?
https://twitter.com/hashtag/Karnataka?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
कांग्रेस की बैठक से तीन विधायक गायब

वहीं, मीटिंग से विधायकों के गायब होने पर सिद्धारमैया ने कहा कि जो भी विधायक मीटिंग से गायब हुए, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इस मामले में पार्टी हाईकमान से भी बातचीत की जाएगी। बैठक के बाद सभी विधायक रिजॉर्ट के लिए रवाना हो गए।
https://twitter.com/ANI/status/1086255458388717568?ref_src=twsrc%5Etfw
इधर भाजपा नेता और राज्य के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हमें कांग्रेस विधायकों की बैठक की चिंता नहीं है। यह चिंता कांग्रेस और जेडीएस को होनी चाहिए। वे भी बहुत कुछ कह रहे हैं। इसके लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूं। उन्होंने कहा कि हमारे 104 विधायक पार्टी के लिए चिंतित हैं और लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन, इससे साफ स्पष्ट है कि कर्नाटक में सियासी हलचल खत्म नहीं हुआ है और सरकार पर संकट लगातार जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो