राजनीति

अपनी असफलता छुपाने के मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है भाजपा: सैम पित्रोदा

पांच साल के शासन में भाजपा के पास बताने लायक कोई उपलब्धि नहीं
जनता ने रोजगार के सृजन औऱ स्मार्ट सिटी बनाने के लिए दिया था वोट
विफलता पर परदा डालने के लिए भाजपा ने गलत पेश किया मेरा बयान

May 10, 2019 / 12:23 pm

Manoj Sharma

अपनी असफलता छुपाने के मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है भाजपा: सैम पित्रोदा

नई दिल्ली। सैम पित्रोदा ने भाजपा को हमला करते हए कहा कि भाजपा उनके शब्दों और तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश कर रही है। पित्रोदा ने कहा कि 1984 में सिखों को हुई पीड़ा को वह महसूस कर सकते हैं।
सैम पित्रोदा ने भाजपा के उस दावे को मनगढ़ंत बताया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि 1984 में निर्दोष लोगों की हत्या का निर्देश स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरफ से आया था।

पित्रोदा ने कहा कि भाजपा उनके बयान के तीन शब्दों का गलत तरीके से इस्तेमाल तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने और उसका अर्थ बदलने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा अपनी असफलता छुपाने के लिए कर रही है।
https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw

सैम पित्रोदा ने कहा कि सिख भाई-बहन 1984 में जिस मुश्किल वक्त से गुजरे थे, मैं उसकी पीड़ा महसूस कर सकता हूं। लेकिन यह तीन दशक से ज्यादा पुरानी बात है। इसे आज 2019 में लोकसभा चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश की जा रही है। अपने पांच साल के शासनकाल में भाजपा यही करती रही है। भाजपा झूठ का सहारा लेकर कांग्रेस पर हमला करती रही है। भाजपा के पास देश को तरक्की के रास्ते पर आगे ले जाने का विजन नहीं है।

भाजपा अब कांग्रेस नेताओं पर झूठे आरोप लगा रही है, क्योंकि उनके पास बताने के लिए उपलब्धियां नहीं हैं। भाजपा देश के युवाओं को नौकरियां नहीं दे सकती और देश के सभी नागरिकों का विकास नहीं कर सकती।

पित्रोदा ने कहा कि रोजगार के अवसरों का सृजन करने के भाजपा के वादे पर जनता ने उसे चुना था। 200 समार्ट सिटी बनाने के वादे पर भाजपा को वोट दिए थे। लेकिन भाजपा ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। अब अपनी असफलता छुपाने के लिए भाजपा इधर-उधर की बातें कर रही है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / Political / अपनी असफलता छुपाने के मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है भाजपा: सैम पित्रोदा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.