कोयंबटूर

ट्रेन के समय में आंशिक परिवर्तन, आज प्रभावित रहेंगी

पाल्लकड़ रेल मंडल के तहत ईरोड व करुर के बीच ट्रैक रखरखाव के चलते कुछ रेलगाडिय़ों के समय में आंशिक परिवर्तन किए गए हैं।

कोयंबटूरJun 08, 2019 / 01:04 pm

कुमार जीवेन्द्र झा

Railway deleted coach Guidance pole of the platform

पाल्लकड़.पाल्लकड़ रेल मंडल के तहत ईरोड व करुर के बीच ट्रैक रखरखाव के चलते कुछ रेलगाडिय़ों के समय में आंशिक परिवर्तन किए गए हैं।
पाल्लकड़ रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 56712 तिरुचिरापल्ली जंक्शन पैसेंजर की सेवा आठ जून को ईरोड व तिरुचिरापल्ली के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
ट्रेन विलंब से चलेगी: ट्रेन संख्या 56713 तिरुचिरापल्ली जंक्शन – पल्लकड़ टाउन पैसेंजर की सेवा तिरुचिरापल्ली जंक्शन से 13.०० बजे प्रस्थान करती है वह आठ जून को ४० मिनट विलंब से अर्थात १३.४० बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी मुत्तरासनलूर और करुर के बीच 55 मिनट विलंब से चलेगी।
गौरतलब है कि ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन का कारण मंडल में मेंटीनेंस का कार्य है। इसके चलते कई जगह ट्रैक को सुधारा जा रहा है। कार्य में वक्त लगने के कारण कुछ ट्रेनों की समय सारणी को आंशिक रूप से बदला गया है। इसके कारण यात्रियों को मामूली परेशानी जरुर होगी हालाकि रेल प्रशासन का दावा है कि उन्होंने समय रहते इसकी सूचना सार्वजनिक कर दी है। जिससे यात्रियों को कम से कम मुश्किलों का सामना करना पड़े।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.