भोपाल

गर्मियों में लू से बचने के लिए क्या करना चाहिए? जानिए 10 आसान उपाय

चिलचिलाती धूप में गर्म हवाओं से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। लू से बचने के लिए सावधानियां बरतनी चाहिए। प्याज लू से बचने का रामबाण इलाज माना जाता है।

भोपालApr 27, 2019 / 02:34 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

treatments to avoid heat stroke

भोपाल. राजधानी में लगातार तीन दिन से 42 डिग्री का तामपान बना हुआ है। चिलचिलाती धूप में गर्म हवाएं तेज चलने लगी है। इससे लू लगने का खतरा बढ़ गया है। गर्मियों में लू से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। इससे लू लगने का खतरा कम हो जाता है।

लू लगने के लक्षण

गर्मी के मौसम में गर्म हवा और तेज धूप होने से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। लू लगने पर शरीर में थकान महसूस होने लगता है। साथ ही तेज बुखार, चक्कर आना, दस्त, सिरदर्द, बार-बार प्यास लगना इसके प्रमुख लक्षण है।

लू से बचाने के उपाय

गर्मियों में लू से बचने के लिए धूप में निकलते समय छाते का उपयोग करना चाहिए। कोशिश यह करें की धूप में कम से कम बाहर निकले। लेकिन जरूरत पड़ने पर सिर ढक कर और पूरे ढके हुए कपड़े पहन कर बाहर निकलना चाहिए।

तेज धूप से घर वापस आते ही पानी नहीं पीना चाहिए। कम से कम 30 मिनट आराम करने के बाद पानी में नींबू और नमक मिलाकर पीने से लू का खतरा कम हो जाता है। ध्यान रहे की सड़क पर चलते समय भी तेज धूप में पानी न पीये।

खाली पेट घर से बाहर तेज धूप में न निकले। गर्मी के मौसम में हल्का भोजन करना चाहिए। भोजन के साथ दही और छाछ पीने से लू लगने का खतरा कम रहता है। भोजन के साथ प्याज खाने लू नहीं लगता।

treatments to avoid heat stroke

लू लग जाने पर करें 5 आसान उपाय

हर साल लू लगने से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। लेकिन घरेलू उपाय करने से लू के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके लिए 5 आसान उपाय का इस्तेमाल कर सकते है।

– सबसे पहले मरीज को ठंडी और छायादार जगह में बिठाएं, कपड़े ढीले कर दें, पानी पिलाएं और ठंडा कपड़ा उसके शरीर पर रखें।

– लगातार तरल पदार्थ देकर उसके शरीर में पानी की कमी को पूरा करना चाहिए। हाथ-पैरों की हल्के हाथों से मालिश करें। तेल न लगाएं।

– पानी में नमक व चीनी का घोल बानकर पिलाए। कमजोरी होने की स्थिती में ORS का घोल दिन में तीन बार दें।

– आराम न होने पर फौरन डॉक्टर से सलाह लें।

treatments to avoid heat stroke

लू चलने का कारण

गर्म और शुष्क हवाओं ने राजधानी समेत पूरे प्रदेश को तपा रखा है। मौसम विभाग के अनुसार दो से तीन दिन तेज गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। आशंका है कि राजधानी में पारा 43 डिग्री तक उछाल ले सकता है। ऐसी स्थिती में लू का खतरा बढ़ जाता है।

पिछले दिन का अधिकतम तापमान

अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह की आद्र्रता 23 प्रतिशत और शाम की 14 प्रतिशत दर्ज की गई।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.