राजनीति

कर्नाटक: गठबंधन सरकार से निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा, सीएम स्वामी बोले- कोई खतरा नहीं

अभी तक बसपा के साथ ही केपीजेपी और निर्दलीय विधायक भी गठबंधन सरकार का समर्थन कर रहे थे।
 
 

नई दिल्लीJan 15, 2019 / 06:52 pm

Prashant Jha

कर्नाटक की गठबंधन सरकार को तगड़ा झटका, दो निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा

बेंगलुरु: कर्नाटक में सियासी घमासान जारी है। जनता दल (एस) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार पर संकट गहराता जा रहा है। दो निर्दलीय विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। एच नागेश और आर शंकर ने राज्य की एचडी कुमारस्वामी नीत जेडीएस-कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। 224 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 104 विधायक, कांग्रेस के 79, जद एस के 37, बसपा, केपीजेपी और निर्दलीय के एक-एक विधायक हैं । अभी तक बसपा के साथ ही केपीजेपी और निर्दलीय विधायक भी गठबंधन सरकार का समर्थन कर रहे थे।

https://twitter.com/ANI/status/1085104943068049409?ref_src=twsrc%5Etfw
सरकार पर कोई खतरा नहीं

गठबंधन सरकार से दो विधायकों को वापस होने पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि हमारी सरकार पर कोई खतरा नहीं है। मैं अपनी क्षमता को जानता हूं । मैं पूरी तरह से आनंद में हूं।
 

https://twitter.com/ANI/status/1085119409641975809?ref_src=twsrc%5Etfw
इस्तीफे के बाद विधायक आर शंकर ने कहा कि मकर संक्राति के मौके पर हम सरकार में बदलाव चाहते हैं। सरकार को नरम और विनम्र होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं दिखा। इसे देखते हुए समर्थन वापस लिया गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1085109724478128128?ref_src=twsrc%5Etfw
भाजपा के साथ जाना बेहतर-नागेश

वहीं इस्तीफे देने के बाद निर्दलीय विधायक एच नागेश ने कहा कि मैं स्थिर और बेहतर सरकार चलाने के लिए गठबंधन के साथ जुड़ा था। लेकिन मैंने पाया कि गठबंधन में सहयोगियों के बीच कोई तालमेल नहीं है। लिहाजा मैं भाजपा के साथ स्थिर सरकार बनाने का फैसला लिया है।
https://twitter.com/hashtag/Karnataka?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप

वहीं कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री जी परेश्वर ने कहा कि मैंने पहले ही अगाह किया था कि भाजपा हमारे विधायकों को खरीद-फरोख्त करने में जुटी है। लेकिन वह सफल नहीं हो पाएगी। हमारी सरकार स्थिर है और रहेगी।
गठबंधन ने भाजपा पर लगाया संगीन आरोप

गौरतलब है कि इससे पहले प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जदएस गठबंधन ने भाजपा पर ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज किया है। साथ ही कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी पर उनके विधायक तोड़ने का आरोप लगाया है।
गुरुग्राम में भाजपा के 104 विधायक रुके

भाजपा के 104 विधायक इस वक्त गुरुग्राम में एक रिसॉट में रुके हुए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम बी. एस. येदियुरप्पा ने कहा, ‘जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) भाजपा विधायकों को तोड़ना चाहती है। लिहाजा हम लोग राज्य से बाहर हैं। हम लोग दिल्ली में अभी एक-दो दिन रुकेंगे। बता दें कि कांग्रेस के पांच विधायक भी लापता बताए जा रहे हैं।
 

 

 

 

Home / Political / कर्नाटक: गठबंधन सरकार से निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा, सीएम स्वामी बोले- कोई खतरा नहीं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.