scriptUdaipur Murder: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गहलोत से कहा- मिस्टर CM! राजस्थान में बंद करिए तुष्टीकरण | Udaipur Murder Goa CM Pramod Sawant attack on Rajasthan CM Gehlot | Patrika News

Udaipur Murder: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गहलोत से कहा- मिस्टर CM! राजस्थान में बंद करिए तुष्टीकरण

locationनई दिल्लीPublished: Jun 29, 2022 08:42:59 pm

Submitted by:

Navneet Mishra

Udaipur Murder: राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की गला काटकर हुई हत्या की घटना को लेकर गोवा के मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रमोद सावंत ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जिम्मेदार ठहराया है। डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा है कि कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है, इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूरी तरह फेल साबित हुए हैं।

पत्रिका ब्यूरो
नई दिल्ली। राजस्थान के उदयपुर में भाजपा से निलंबित नेता नुपूर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट करने पर कन्हैयालाल नामक दर्जी की गला काटकर हत्या की घटना के बाद भाजपा और कांग्रेस के नेता आमने सामने हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना के बाद प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से देश को संबोधित करने के बयान पर गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा है कि कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है, इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूरी तरह फेल साबित हुए हैं।

दरअसल, उदयपुर की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से राष्ट्र को संबोधित करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था, “यह एक दुखद और शर्मनाक घटना है। देश में आज तनावपूर्ण माहौल है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह देश को संबोधित क्यों नहीं करते? प्रधानमंत्री जनता को संबोधित करें और कहें कि ऐसी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शांति की अपील करें।”
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस बयान पर गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने जवाब देते हुए कहा, मिस्टर सीएम!
कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है। कन्हैयालाल की गला काटकर हुई हत्या की घटना न केवल निंदनीय है बल्कि इससे पता चलता है कि राज्य की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। तुष्टीकरण की राजनीति बंद करिए। गोवा के मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रमोद सावंत का यह ट्वीट वायरल हो गया। बाद में मुख्यमंत्री डॉक्टर सावंत ने गृहमंत्रालय की ओर से उदयपुर की घटना की एनआईए से जांच कराए जाने का भी स्वागत किया।
https://twitter.com/DrPramodPSawant/status/1541793114884407297?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो