राष्ट्रीय

किसानों की मांगों पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में होगा महामंथन, लिए जा सकते हैं बड़े निर्णय

कल किसानों की मांगों पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। जिसमें कैबिनेट के मंत्री कई अहम फैसले ले सकते हैं।

Dec 15, 2020 / 08:47 am

Saurabh Sharma

Narendra Modi to address at virtual India Mobile Congress 2020 today

नई दिल्ली। कल किसानों की मांगों पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। जिसमें कैबिनेट के मंत्री कई अहम फैसले ले सकते हैं। इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कृषि मंत्री, अमित शाह, राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल के अलावा नितिन गडकरी कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। यह मीटिंग वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी। जानकारी के अनुसार यह मीटिंग आज सुबह 11 बजकर 25 मिनट में आयोजित की जाएगी।

 

https://twitter.com/ANI/status/1338666051089797122?ref_src=twsrc%5Etfw

इस मीटिंग में किसानों से जुड़ा बड़ा मुद्दा होने जा रहा है। सरकार किसानों की मांगों को काफी सजग और गंभीर दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी ओर किसान भी किसी समझौते को तैयार नहीं है। जानकारों की मानें तो सरकार एक ऐसे निर्णय पर पहुंचने का मन बना रही है, जिससे कानून में ज्यादा संशोधन भी ना करना पड़े और किसानों को भी मना लिया जाए। वहीं किसान सरकार की ओर से इस पूरे कानून में एक ठोस बदलाव की डिमांड कर रहे हैं। ताकि एमएसपी को लेकर बाद किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Home / National News / किसानों की मांगों पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में होगा महामंथन, लिए जा सकते हैं बड़े निर्णय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.