script

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आरोप, ममता बनर्जी की सरकार में डरे हुए हैं हिंदू

locationनई दिल्लीPublished: Jan 20, 2019 08:21:00 am

Submitted by:

Chandra Prakash

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो गांधी जी की तरह हैं।

Giriraj Singh

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आरोप, ममता बनर्जी की सरकार में डरे हुए हैं हिंदू

नई दिल्ली। अपने काम से ज्यादा विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने एकबार फिर बेतुका बयान दिया है। कोलकाता में विपक्षियों की रैली के बहाने सिंह ने ममता बनर्जी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के हिन्दू खुद को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बनर्जी बांग्लादेशी घुसपैठियों और आतंकवादियों की मदद से देश की सत्ता हासिल करने की फिराक में हैं।

डरे हुए हैं बंगाल में रहने वाले हिन्दू: गिरिराज

केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि बंगाल में हिन्दुओं को यह लगने लगा है कि अब वहां उनकी खैर नहीं और वहां रह पाना उनके लिए संभव नहीं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बांग्लादेशी घुसपैठियों के दम पर उछल रही हैं। वह एक ऐसी राजनेता हैं जो ऐसे घुसपैठियों और आतंकियों के बल पर सत्ता हासिल करना चाहती हैं। बंगाल में हिन्दुओं को पूजा पाठ और मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन की भी छूट नहीं है।

गांधी से कर दी पीएम मोदी की तुलना

कोलकाता में हुई महागठबंधन की रैली के बारे में पूछ जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि यह महागठबंधन नहीं बल्कि महाठगबंधन है। बनर्जी ने मोदी को हिटलर गलत कहा है वह गांधी जी की तरह हैं। सिर्फ उनके कोसने भर से किसी का बुरा नहीं हो सकता।

हिंदू और राम पर किया था विवादित ट्वीट

बिहार के नवादा से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह चार जनवरी को राम मंदिर और हिंदुओं को लेकर ट्वीट किया था, जिसपर विवाद हुआ था। उन्होंने लिखा कि एक बाबर के आने से 100 करोड़ हिंदूओं को हिंदुस्तान में राम मंदिर के लिए को दर-दर भटकना पड़ रहा है। कल जनसंख्या वृद्घि होने के कारण, राम मंदिर को तो छोड़िए राम का नाम लेना भी हिंदुस्तान में मुश्किल हो जाएगा। संभालिए और हिंदुस्तान को संभालिए।

ट्रेंडिंग वीडियो