scriptदिल्ली में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की रैली, पीएम मोदी के लिए कहा- चौकीदार चोर नहीं प्योर है | Union Minister Rajnath Singh says chowkidar chor nahin pure hai | Patrika News
राजनीति

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की रैली, पीएम मोदी के लिए कहा- चौकीदार चोर नहीं प्योर है

भाजपा की मंगलवार को देशभर में कई अहम जनसभाएं
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली की जनता को किया संबोधित
दिल्ली में राजनाथ सिंह ने चौकीदार अभियान को आगे बढ़ाया

नई दिल्लीMar 26, 2019 / 05:17 pm

Shweta Singh

Union minister rajnath singh

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की रैली, पीएम मोदी के लिए कहा- चौकीदार चोर नहीं प्योर है

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए हर पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मिशन 2019 का लक्ष्य लिए भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प सभा का मंगलवार को अंतिम दिन है। इस दिन पार्टी के कई दिग्गज नेताओं की अहम जनसभाएं निर्धारित हैं। जहां एक ओर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुरादाबाद में सभा को संबोधित करेंगे, वहीं केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में जनसभा की। इस दौरान राजनाथ सिंह ने नरेंद्र मोदी का दोबारा पीएम बनना तय बताया।

क्या बोले केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह?

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली की एक रैली में ‘चौकीदार अभियान’ को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘चौकीदार चोर नहीं, चौकीदार प्योर (pure) है। चौकीदार का दोबारा पीएम बनना श्योर (sure) है। देश की समस्याओं का वही क्योर(cure) है।

https://twitter.com/ANI/status/1110433156560310274?ref_src=twsrc%5Etfw

भाजपा की आज कई विजय संकल्प सभाएं

आपको बता दें कि इन दोनों नेताओं के अलावा मंगलवार को नितिन गडकरी नागपुर में एक जनसभा करेंगे। इसके अलावा देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में होने वाली विजय संकल्प सभाओं को केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। विजय संकल्प सभाओं के माध्यम से भाजपा अपने 5 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सम्मान, स्वाभिमान और तरक्की को समर्पित सरकार का लेखा-जोखा जनता के सामने रखने की तैयारी है।

Home / Political / दिल्ली में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की रैली, पीएम मोदी के लिए कहा- चौकीदार चोर नहीं प्योर है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो