scriptकेंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बड़ा बयान – अब महाराष्ट्र में लगे राष्ट्रपति शासन | Union Minister Ramdas Athawale big statement Now President's rule impose in Maharashtra | Patrika News

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बड़ा बयान – अब महाराष्ट्र में लगे राष्ट्रपति शासन

locationनई दिल्लीPublished: Mar 20, 2021 10:04:43 pm

Submitted by:

Dhirendra

केंद्रीय मंत्री और आरपीआई नेता रामदास अठावले ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

ramdas athawale

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में जारी सियासी हलचल को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर द्वारा सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर प्रदेश के गृह मंत्री पर लिखित में आरोप लगाना गंभीर मसला है। इस मामले में सचिन वाझे और शिवसेना का संबंध भी बहुत नजदीक से दिख रहा है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी इस मामले में अपनी बात रख चुके हैं।
https://twitter.com/AHindinews/status/1373283261783306240?ref_src=twsrc%5Etfw
परमबीर सिंह के आरोपों को ध्यान में रखते हुए मैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखने जा रहा हूं। मेरी राय है कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए।

महाराष्ट्र में वही होता है जो अधिकारी चाहते हैं
एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के सांसद नारायण राणे ने भी उद्धव सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार ठीक से काम नहीं कर रही है। यहां पर वही होता है जो अधिकारी चाहते हैं। सीएम उद्धव ठाकरे पर उन्होंने सरकार को सही तरीके से नहीं चला पाने का आरोप लगाया है। नारायण राणे ने कहा था कि मुंबई में देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी भी असुरक्षित हैं।
उन्होंने कहा था कि कानून व्यवस्था की खराब स्थिति और लूट खसोट को देखते हुए सीएम उद्धव ठाकरे अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक चिट्ठी लिख महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो