राहुल गांधी देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के अगले अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। 19 जून 1970 में जन्में राहुल गांधी ने दिल्ली, देहरादून, कैंब्रिज और मुंबई में अपनी पढ़ाई पूरी की है और 13 साल पहले राजनीति में आए थे। अगली स्लाइड में अन्य तस्वीरें
राहुल गांधी अपनी दादी और भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ बेहद कम समय गुजार पाए थे। इंदिरा गांधी की हत्या 31 अक्टूबर 1984 को हुई थी, जब राहुल सिर्फ 14 साल के ही थे। अगली स्लाइड में अन्य तस्वीरें
राहुल गांधी खानदान के सबसे बड़े बेटे होने की वजह से सबसे लाड़ले थे। जब इंदिरा घर होती तो काम काज से फुर्सत मिलने के बाद ज्यादातर राहुल गांधी के साथ ही गुजारा करती थीं। अगली स्लाइड में अन्य तस्वीरें
राहुल गांधी की उम्र सिर्फ सात साल ही थी कि उनके पिता और देश के पीएम राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। सात साल में हुए दो बड़े हत्याकांड के बाद राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर गांधी परिवार बेहद सर्कत हो गया। अगली स्लाइड में अन्य तस्वीरें
साल 2004 में राहुल गांधी का राजनीति में पदार्पण हुआ। 2004 में वो यूपी के अमेठी से लोकसभा का चुनाव जीतकर पहली बार संसद पहुंचे। अगली स्लाइड में अन्य तस्वीरें
13 साल की कड़ी मेहतन के बाद आज राहुल गांधी ने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसकी वजह से उन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा रहा है। अगली स्लाइड में अन्य तस्वीरें