scriptयूपी-बिहार उपचुनाव में BJP को झटका, बिहार में RJD, तो UP में चली साइकिल | UP-Bihar by-poll: Big blow to BJP Lok Sabha and Assembly seat | Patrika News

यूपी-बिहार उपचुनाव में BJP को झटका, बिहार में RJD, तो UP में चली साइकिल

locationनई दिल्लीPublished: Mar 14, 2018 08:52:32 am

Submitted by:

Mohit sharma

11 मार्च को यूपी की दो लोकसभा फूलपुर और गोरखपुर व बिहार की अररिया लोकसभा सीट के साथ भभुआ व जहानाबाद विधानसभा सीट के लिए मतदान किया गया था।

election

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और बिहार में हुए उप चुनाव के लिए मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है। दोनों ही राज्यों मेें बीजेपी की उम्मीदों पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है। बिहार की जहानाबाद विधानसभा सीट पर आरजेडी ने बड़ी जीत दर्ज की है अररिया लोकसभा सीटों भारतीय जनता पार्टी काफी पीछे चल रही है। अररिया लोकसभा सीट और जहानाबाद व भभुआ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों में जेडीयू-बीजेपी गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। जबकि यूपी की फूलपुर व गोरखपुर लोकसभा सीट पर समाजावदी पार्टी ने बीजेपी को पटखनी दे दी है। चुनाव में जीत आरजेडी की बड़ी सफलता मानी जा रही है। बता दें कि 11 मार्च को यूपी की दो लोकसभा फूलपुर और गोरखपुर व बिहार की अररिया लोकसभा सीट के साथ भभुआ व जहानाबाद विधानसभा सीट के लिए मतदान किया गया था। 2019 में होने वाले आम चुनाव के लिए इन उपचुनावों का नतीजा काफी अहम माना जा रहा है।

भभुआ से जीती बीजेपी

गोरखपुर में 22वें राउंड सपा 25870 वोटों से आगे चल रही है। यहां सपा को अभी तक 334463 वोट मिल चुके हैं, जबकि बीजेपी को 308593 वोट मिले हैं। वहीं फूलपुर में 26वां राउंड पूरा हो चुका है। बीजेपी को यहां 241764 व समाजवादी पार्टी को 281445 वोट मिले हैं। इसके अलावा कांग्रेस को 14254 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं दूसरी ओर बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर गिनती का 17वां राउंड पूरा हो चुका है। यहां राजद 43345 वोटों से आगे है। जबकि भभुआ विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रिंकी रानी पांडे ने जीत हासिल की है।

https://twitter.com/hashtag/Biharbypolls?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

बिहार की अररिया लोकसभा सीट और विधानसभा की दो सीटों भभुआ और जहानाबाद पर हुए उपचुनाव की गिनती आज जारी है। मतगणना में दो सीटों अररिया और जहानाबाद पर राजद और भभुआ पर बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी को यह बढ़ा झटका माना जा रहा है।

जहानाबाद विधानसभा सीट

जहानाबाद विधानसभा सीट पर आरजेडी आगे चल रही है। यहां आरजेडी के कुमार कृष्ण मोहन करीब 20511 वोट से आगे हैं। आरजेडी विधायक मुंद्रिका सिंह यादव के निधन के बाद जहानाबाद विधानसभा सीट खाली हुई। यहां जेडीयू से अभिराम वर्मा उम्मीदवार हैं।
भभुआ विधानसभा सीट

वहीं, भभुआ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी अच्छी खबर है। यहां 5वें राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी रिंकी रानी पांडे 6651 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। यहां महागठबंधन के तहत कांग्रेस ने शंभू सिंह पटेल को उतारा है। बता दें कि भभुआ सीट बीजेपी विधायक आनंदभूषण पांडेय के निधन के बाद खाली हो गई थी।

 

https://twitter.com/hashtag/Gorakhpur?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

फूलपुर लोकसभा सीट

फूलपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नगेन्द्र प्रताप सिंह पटेल बढ़त बनाए हुए हैं। वह बीजेपी प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल से 22,842 वोटों से आगे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी के अब तक 1,67,008 मिले हैंं।

https://twitter.com/hashtag/PhulpurByPoll?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

गोरखपुर लोकसभा सीट

गोरखपुर लोकसभा सीट से भी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण कुमार निषाद आगे चल रहे हैं। जबकि बीजेपी उम्मीदवार उपेन्द्र दत्त शुक्ला दूसरे नंबर पर हैं। निषाद अभी तक 1,80,155 और उपेन्द्र को 1,65,487 मिले हैं। हालांकि अभी मतगणना जारी है।

https://twitter.com/hashtag/Gorakhpur?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
ऐसे खाली हुई थी फूलपुर और गोरखपुर सीटें

बता दें कि फूलपुर और गोरखपुर सीट उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के लोकसभा से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। रविवार को दोनों ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्र से वोट डाला। साथ ही अपनी पार्टी के दोनों उम्मीदवारों की जीत के दावे किए। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेकेंटेश्वर लू के अनुसार सायंकाल 5 बजे तक 51-फूलपुर लोकसभा में 37.39 तथा 64-गोरखपुर लोकसभा में 43 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि बीते लोकसभा चुनाव-2014 में 51-फूलपुर लोकसभा में 50.16 व 64-गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में 54.65 प्रतिशत मत पड़े थे। बता दें कि इस उप चुनाव में 3 महिला मसेत 32 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिनके लिए लगभग 39.13 लाख (21.51 लाख पुरुष तथा 17.61 लाख महिलाएं) मतदाताओं को वोट करना था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो