दुर्ग

CG Election: यूपी CM योगी की भिलाई-दुर्ग में आज चार सभाएं, जानिए कहां, कितने बजे होंगे आदित्यनाथ के दर्शन

भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में दुर्ग और भिलाई में सभा करेंगे।

दुर्गNov 11, 2018 / 10:53 am

Dakshi Sahu

CG Election: यूपी CM योगी की भिलाई-दुर्ग में आज चार सभाएं, जानिए कहां, कितने बजे होंगे आदित्यनाथ के दर्शन

दुर्ग. भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में दुर्ग और भिलाई में सभा करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह ११ बजे वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बैकुंठधाम दशहरा मैदान में भाजपा प्रत्याशी विद्यारतन भसीन के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे।
चंद्रिका चंद्राकर के लिए मांगेंगे वोट
दुर्ग में पुरानी गंज मंडी में सुबह 1२.४० बजे प्रत्याशी चंद्रिका चंद्राकर के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर २ बजे भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के मंगल भवन मैदान खुर्सीपार में सभा होगी। जहां प्रेम प्रकाश पांडेय के पक्ष में चुनावी भाषण देकर मतदाताओं को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष माहौल बनाएंगे।
जागेश्वर साहू के लिए प्रचार
रिसाली दशहरा मैदान भिलाई में दोपहर ३.०० बजे दुर्ग ग्रामीण प्रत्याशी जागेश्वर साहू के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय व जिला अध्यक्ष उषा टावरी भी मौजूद रहेंगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.