scriptतीन राज्यों में कांग्रेस की सफलता पर उपेंद्र कुशवाहा ने राहुल गांधी को दी बधाई | Upendra Kushwaha congratulates Rahul gandhi on success of Congress | Patrika News

तीन राज्यों में कांग्रेस की सफलता पर उपेंद्र कुशवाहा ने राहुल गांधी को दी बधाई

Published: Dec 11, 2018 04:45:50 pm

Submitted by:

Mohit sharma

राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई दी है।

news

तीन राज्यों में कांग्रेस की सफलता पर उपेंद्र कुशवाहा ने राहुल गांधी को दी बधाई

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलने के बाद मंगलवार राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई दी है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से सोमवार को अलग हुए रालोसपा के अध्यक्ष कुशवाहा ने बिना किसी का नाम लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और राहुल गांधी को बधाई दी।

तेलंगाना: ममता, नीतीश और कुमारस्वामी ने दी केसीआर को बधाई, तीन राज्यों में कांग्रेस आगे

लोकतंत्र में हमेशा जनहित की ही जीत

कुशवाहा ने ट्वीट किया कि लोकतंत्र में हमेशा जनहित की ही जीत होती है। जुमलेबाजी की पोल एक दिन खुल ही जाती है। जीत के लिए राहुल गांधी जी को बहुत-बहुत बधाई। उल्लेखनीय है कि कुशवाहा ने करीब साढ़े चार साल राजग सरकार में केंद्रीय मंत्री रहने के बाद सोमवार को इस्तीफा दे दिया। राजग से अलग होने की घोषणा के दौरान कुशवाहा ने राजग में उचित सम्मान नहीं मिलने की बात कही और केंद्र सरकार और बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

सोनिया ने तीन राज्यों में कांग्रेस की बढ़त का राहुल को दिया श्रेय, अंतिम परिणाम का इंतजार

सचिन पायलट के आवास के बाहर जश्न का माहौल

आपको बता दें कि कांग्रेस के उम्मीदवार छत्तीसगढ़ की 90 में से 60 सीटों पर आगे हैं जबकि भाजपा 23 सीटों पर आगे है। बसपा-जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ गठबंधन को पांच सीटें मिली हैं। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, कांग्रेस 199 में से 101 सीटों पर आगे है जबकि भाजपा 71 सीटों पर आगे है। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उनकी पार्टी निर्दलियों की मदद से सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त है। जयपुर में कांग्रेस कार्यालय, गहलोत और राज्य की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष सचिन पायलट के आवास के बाहर जश्न का माहौल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो