scriptवीडियो: महागठबंधन का हिस्सा बनने के बाद मोदी पर बरसे उपेंद्र कुशवाहा | upendra kushwaha joins grand alliance | Patrika News

वीडियो: महागठबंधन का हिस्सा बनने के बाद मोदी पर बरसे उपेंद्र कुशवाहा

locationनई दिल्लीPublished: Dec 20, 2018 10:26:18 pm

Submitted by:

Prashant Jha

NDA से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन में आए हैं।

kushwaha

वीडियो: महागठबंधन का हिस्सा बनने के बाद मोदी पर बरसे उपेंद्र कुशवाहा

नई दिल्ली: महागठबंधन में शामिल होने के बाद पहली बार उपेंद्र कुशवाहा ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला। कुशवाहा ने कहा कि एनडीए में मेरा अपमान हुआ । कुशवाहा ने कहा कि पीएम मोदी की कथनी और करनी में फर्क है। पढ़ाई, दवाई और कमाई के लिए बाहर नहीं जाना होगा, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अतंर है। घटक दल का हिस्सा होने के बावजूद हमारी पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की गई। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को भी अड़े हाथ लिया। कुशवाहा ने कहा कि नीतीश जी ने नीचा कहकर मुझे अपमानित किया। सरकार के खिलाफ 2 फरवरी को पटना में आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। कुशवाहा ने राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि राहुल ने जो कहा वह कर दिखाया कांग्रेस की सरकार का पहला फैसला किसानों की कर्जमाफी का है। उपेंद्र कुशवाहा ने इस दौरान राहुल गांधी और लालू यादव की प्रशंसा की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो