scriptउत्तराखंड: नहीं गिरेगी हरीश सरकार, मान गए बागी विधायक | uttrakhand: twelve mla may vote against congress government | Patrika News

उत्तराखंड: नहीं गिरेगी हरीश सरकार, मान गए बागी विधायक

Published: Mar 18, 2016 03:38:00 pm

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार चलने के सवाल पर कहा कि जनता का विश्वास हमारे साथ है

harish rawat

harish rawat

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत सरकार गिरने को लेकर लगाई जा रही आशंकाओं पर विराम लग गया है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनी रहेगी। दोपहर बाद तक ऐसी खबरें थीं कि कांग्रेस के 12 विधायक क्रास वोटिंग कर बीजेपी की ओर आ सकते हैं। लेकिन अब सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के बागी विधायक मान गए हैं।

गौरतलब है कि आज ऐसी खबरें आईं थीं कि राज्य विधानसभा में बजट पर वोटिंग में कांग्रेस के 12 विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। यदि ऐसा होता तो कांग्रेस की सरकार गिर जाती। मालूम हो कि उत्तराखंड में आज बजट पर वोटिंग होनी थी।

जनता का विश्वास हमारे साथ हैः रावत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार चलने के सवाल पर कहा कि जनता का विश्वास हमारे साथ है, सरकार को कुछ नहीं होने जा रहा है, ऐसी ही कोशिशें दिल्ली में भी हुई थीं। उत्तराखंड कांग्रेस प्रमुख किशोर उपाध्याय ने एक न्यूज चैनल को बताया कि सरकार को कोई खतरा नहीं, प्रदेश की जनता का भरोसा हमारे साथ हैं।

अजय भट को मुख्यमंत्री बनाने की थी मांग
सूत्रों के हवाले से ये भी खबर है कि कांग्रेस के बागी 12 विधायक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे थे। बीजेपी शीर्ष नेतृत्व बागी विधायकों की इस मांग को मानने को तैयार नहीं था। इसलिए इस पूरी कवायद पर पिछले करीब तीन महीने से रस्साकशी का दौर चल रहा था।

कांग्रेसी विधायकों के साथ संपर्क में हैं BJP MP
ऐसी खबरें आई हैं कि उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष अजय भट्ट कांग्रेस के विधायकों के संपर्क में हैं। उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो