scriptलोकसभा चुनाव का तीसरा चरण: हिंसक घटनाओं के बीच 117 सीटों पर 66% मतदान | Voting for third phase of Lok Sabha Elections 2019 in 116 constituency | Patrika News
राजनीति

लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण: हिंसक घटनाओं के बीच 117 सीटों पर 66% मतदान

देश की 117 लोकसभा सीटों पर वोटिंग ।
अमित शाह और राहुल गांधी की किस्मत दांव पर।
गुजरात और केरल की सभी सीटों पर मतदान।

Apr 24, 2019 / 11:36 am

Mohit sharma

election 3rd phase

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 117 सीटों पर मंगलवार को मतदान संपन्न हो गया। तीसरे दौर में 63.24 फीसदी मतदान हुआ है। तीसरे चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही लोकसभा की 303 सीटों पर वोटिंग पूरी हो गई। मतदान के दौरान कई जगहों पर हिंसक झड़पें भी हुईं हैं। पश्चिम बंगाल, केरल, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई हिस्सों में हिंसक घटनाएं हुईं। जिसमें करीब 10 लोगों की मौत होने की खबर है। मुर्शिदाबाद में पोलिंग बूथ के पास देसी बम से हमला किया गया। यहां कांग्रेस और टीएमसी समर्थक आमने-सामने हो गए। दोनों के बीच हिंसक झड़प में एक वोटर की मौत हो गई। कांग्रेस उम्मीदवार ने दावा किया है कि जिस मतदाता की मौत हुई वह कांग्रेस का कार्यकर्ता है। वहीं उत्तर मालदा में भाजपा कार्यालय पर हमला किया गया है।

– आइए टेबल के जरिए एक नजर में समझते हैं कि कहां कितना प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि मतदान प्रतिशत का ये आंकड़ा अंतिम नहीं है। चुनाव आयोग द्वारा बुधवार दोपहर तक तीसरे चरण में डाले गए वोट का आंकड़ा जारी किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव 2019: तीसरे चरण का मत प्रतिशत

 

क्रमांकराज्य9:00 AM(मत प्रतिशत)10:00 AM (मत प्रतिशत)11:00 AM (मत प्रतिशत)1.:00 PM (मत प्रतिशत)

3:00 PM (मत प्रतिशत)

4:00 PM (मत प्रतिशत)

5:00 PM (मत प्रतिशत)
अभी तक के (मत प्रतिशत)

1असम12.361328.6446.6162.13%62.13%74.05%78.29%
2गुजरात1.351128.4739.3650.37%50.40%58.81%60.21%
3कर्नाटक1.757.4921.0436.7449.96%50.18%60.87%64.14%
4महाराष्ट्र0.997.0217.2631.9945.05%45.12%55.05%56.57%
5जम्मू-कश्मीर0.001.594.72%9.6310.64%11.22%12.46%12.86%
6केरल2.4811.5717.439.6054.81%56.58%68.62%77.67%
7गोवा2.991328.4945.7257.16%58.92%70.96%71.09%
8बिहार12.601325.6537.0546.94%46.94%54.95%59.97%
9ओडिशा1.32718.5832.8246.29%47.41%57.84%58.18%
10त्रिपुरा1.561329.2144.6460.84%67.12%71.13%78.52%
11पश्चिम बंगाल10.97173552.3767.52%68.25%78.94%79.36%
12छत्तीसगढ़2.241327.2942.9755.29%55.29%64.03%65.91%
13नगर हवेली0.9921.6237.2056.81%56.81%71.43%71.43%
14दमन दीव5.8323.9342.9954.84%55.02%65.34%65.34%
15उत्तर प्रदेश10.971122.3929.7647.1%47.41%56.36%57.74%
https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
ELECTION UPDATES:-

– पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 78.94 फीसदी, वहीं जम्मू कश्मीर में सिर्फ 12.46 वोटिंग

-केरल में 77.67% मतदान हुआ, 2014 में 74.02% , 2004 में 71.45% , 1999 में 70% मतदान हुआ था
– उत्तर मालदा में भाजपा कार्यालय पर हमला, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप

– ममता बनर्जी का पीएम मोदी पर निशाना, मोदी बाबू ने मन की बात के सिवा कुछ भी नहीं किया

– वहीं विपक्ष के कुछ नेताओं ने ईवीएम को लेकर सवाल खड़े किए। मुंबई में एनसीपी, सपा बसपा समेत कई नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की।
– केरल में अलग-अलग जगहों पर 7 लोगों की मौत हो गई

– वित्त मंत्री और भाजपा नेता अरुण जेटली ने अहमदाबाद के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला

– पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग जिले के बिजबेहारा इलाके में पोलिंग बूथ नंबर -37 डी पर अपना वोट डाला।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने भी अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने अहमदाबाद के रायसन स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

– कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने सुरेंद्रनगर निर्वाचन क्षेत्र में बूथ संख्या 252/355 पर अपना वोट किया।
– भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अहमदाबाद के शाहपुर हिन्दी स्कूल के पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

– सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला।
– भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह ने अहमदाबाद के नारनपुरा सब-जोनल कार्यालय में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

– कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम के उम्मीदवार शशि थरूर ने शहर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वह भाजपा के पूर्व राज्यपाल के राजशेखरन और एलडीएफ के सी दिवाकरन के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
-इससे पहले अपने गृह राज्य गुजरात में वोट डालने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले अपनी मां हीरा बेन का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पीएम मोदी ने अहमदाबाद के एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह ने भी दिसपुर में वोट डाला।

https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

पीएम ने मतदान से पहले मां का लिया आशीर्वाद

इस दौरान पीएम मोदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज तीसरे चरण का मतदान चल रहा है, वह भाग्यशाली हैं कि उनके अपने गृह राज्य गुजरात में अपना कर्तव्य पूरा करने का अवसर मिला। जैसे कुंभ में पवित्र स्नान के बाद आप पवित्र महसूस करते हैं, वैसे ही लोकतंत्र के इस त्योहार में वोट डालने के बाद शुद्ध महसूस होता है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पत्नी समेत मतदान किया। वहीं भाजपा के लौहपुरुष लालकृष्ण आडवाणी और वित्तमंत्री जेटली ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अहमदाबाद में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

https://twitter.com/ANI/status/1120537105631973376?ref_src=twsrc%5Etfw
भाजपा के लौहपुरुष और गांधी नगर से मौजूदा सांसद लालकृष्ण आडवाणी ने भी मतदान किया। अहमादाबाद के शाहपुर स्कूल में आडवाणी ने वोट डाला।
https://twitter.com/ANI/status/1120597155754856448?ref_src=twsrc%5Etfw
दिग्गजों ने डाला वोट

वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी मतदान किया। अहमदाबाद में जेटली ने मताधिकार का प्रयोग किया। तीसरे चरण में मतदान करने वाले बड़े चेहरों में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्राी महबूबा मुफ्ती, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत और उनकी पत्नी सुलक्षणा सावंत, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में वोट डाला। साथ ही इन प्रमुख हस्तियों ने अपना वोट डाला। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, सपा नेता आजम खान ने भी मतदान किया।
https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElection2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1120582360444080129?ref_src=twsrc%5Etfw

उदित राज का टिकट कटा

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की उत्तर पश्चिमी सीट से वर्तमाम सांसद उदित राज का टिकट काट दिया है। उदित राज के बदले पार्टी ने सूफी सिंगर हंस राज हंस को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस ऐलान के साथ ही सांसद उदित राज बगावत पर उतर आए हैं। उन्होंन ट्विटर अपने नाम के आगे से ‘चौकीदार’ हटा लिया। उदित राज एक बार फिर से डॉक्टर उदित राज बन गए हैं।

गौतम गंभीर ने नामांकन भरा

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान गंभीर ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विचारधारा को देश में आगे बढ़ाना चाहते हैं।

भाजपा में शामिल हुए सनी देओल

मंगलवार को तीसरे चरण के वोटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने भाजपा का दामन थामा।

मुर्शिदाबाद में बम से हमला

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और मालदा में मतदान केन्द्र के पास उपद्रवियों ने देसी बम से हमला करते हुए जमकर तांडव मचाया है। हालांकि, इस हमले में नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन, मतदान केन्द्र पर अफरा-तफरी मच गई है।

केरल में 7 मौतें

केरल में अलग-अलग सीटों पर कुछ घटनाएं भी हुईं। इसमें करीब 7 लोगों की अन्य कारणों से मौत हो गई।

मुरादाबाद में चुनाव अधिकारी से मारपीट

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव अधिकारी को पीटे जाने का मामला सामने आया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अधिकारी मतदान के दौरान वोटर्स से सपा के साइकिल के निशान पर बटन दबाने के लिए कह रहा था।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

इन बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर—

मुलायम सिंह, वरुण गांधी, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, पूर्व राज्यपाल के राजशेखरन आदि।

आपको बता दें कि तीसरे चरण में 115 सीटों पर मतदान होना तय था, लेकिन बाद में जम्मू एवं कश्मीर की अनंतनाग सीट और त्रिपुरा (पूर्व) सीट को भी इसमें शामिल किया गया। इन दोनों सीटों पर मतदान दूसरे चरण में ही होना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दिया गया था।

इन सीटों पर हुआ चुनाव —

उनमें गुजरात की 26 सीटें, केरल की 20, कर्नाटक और महाराष्ट्र की 14-14 सीटें, उत्तर प्रदेश की 10, छत्तीसगढ़ की सात, ओडिशा की छह, बिहार और पश्चिम बंगाल की पांच-पांच, असम की चार, गोवा की दो सीटें शामिल हैं। इनके अलावा जम्मू एवं कश्मीर, त्रिपुरा, केंद्र शासित प्रदेश दमन एवं दीव और दादर व नगर हवेली की एक-एक सीट पर मतदान होना है। तीसरे चरण का चुनाव उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, ओडिशा, असम और गोवा की कुछ सीटों पर भी हुआ।

गुजरात और केरल की सभी सीटों पर मतदान

चुनाव के इस चरण में गुजरात और केरल की सभी सीटों पर मतदान हुआ। इन सीटों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
https://twitter.com/ANI/status/1120582360444080129?ref_src=twsrc%5Etfw
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Home / Political / लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण: हिंसक घटनाओं के बीच 117 सीटों पर 66% मतदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो