कौन भूल सकता है, जब 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने महंगाई को मुद्दा बनाकर पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। वर्तमान सरकार में बड़े-बड़े मंत्रालय संभाल रहे सभी नेता उस समय सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे।
ये तस्वीर 2014 लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले की है, जब महंगाई के खिलाफ भाजपा ने सिलेंडर और सब्जियों के साथ धरना-प्रदर्शन दिया था। इस तस्वीर में स्मृति के साथ अरुण जेटली नजर आ रहे हैं।
आज भी जनता उसी महंगाई से त्रस्त है और भाजपा सत्ता में है। कांग्रेस ने आज पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ भारत बंद बुलाया है।
यूपीए सरकार के समय महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते रविशंकर प्रसाद।