वहीं इससे पहले यानि शनिवार काे माैसम वैज्ञानिकों ( IMD ) के अनुसार शनिवार यानि 7 दिसंबर की रात पिछले साल इसी दिन की तुलना में ज्यादा सर्द रही। इस दौरान माैसम ने कई तरह के रंग दिखाए।
इस दिन जहां कोहरे के बीच सुबह के समय बादल छाए दिखे। सुबह 6:30 से 11:30 बजे तक माैसम में ठंडक ( winter ) रही। इसके बाद हवा की रफ्तार और पारे की चाल में उतार चढ़ाव हाेता रहा।
वहीं बादल छंटते ही शाम काे माैसम ने सर्द तेवर इख्तियार कर लिए… ऐसे में सिर्फ 4 घंटे के अंतराल में तापमान में 6 डिग्री से अधिक की गिरावट देखने को मिली। पारे में ऐसे आया बदलाव: change in weather …
शनिवार के दिन शाम करीब साढ़े 5 बजे जहां पारा 21.40 डिग्री पर था, वहीं इसके करीब 4 घंटे बाद ही अचानक पारे में आई तेज गिरावट के चलते तापमान करीब 15 डिग्री तक जा पहुंचा।

देरी से ठंड की शुरूआत के बावजूद पहला हफ्ता ज्यादा सर्द…
दिसंबर का पहला हफ्ता शनिवार को खत्म हो गया। वहीं इस बार ठंड के देर से आने के बावजूद पिछले साल की तुलना में इस बार दिसंबर का पहला हफ्ता ज्यादा ठंडा रहा।

जानकारी के अनुसार पिछले साल यानि 2018 में जहां दिसंबर के पहले हफ्ते में औसत तापमान 26.3 डिग्री रहा था, वहीं इस बार यानि 2019 में दिसंबर के पहले हफ्ते का औसत तापमान 26.0 डिग्री रहा। इसके अलावा वर्ष 2019 के पहले सप्ताह में रात का औसत तापमान पिछले साल की तुलना से 1.3 डिग्री कम यानि 14.5 डिग्री रहा।
मौसम का पूर्वानुमान: weather update …
जानकारों की मानें तो आज यानि 08 दिसंबर को कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान 12 डिग्री व अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
– जबकि 09 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में बदलाव न के बराबर होगा, लेकिन अधिकतम में 1 डिग्री तक की बढ़ोतरी संभव है।

वहीं इसके बाद से तापमान में गिरवाट रूक सकती है, जिसके चलते न्यूतम तापमान में वृद्धि शुरु हो जाएगी। जबकि कोहरे का असर बना रहेगा।
– ऐसे में 10 दिसंबर को न्यूनतम पारा 1 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 13 के आसपास जबकि अधिकतम तापमान 25 के आसपास बना रहेगा।
– 11 दिसंबर को एक बार फिर न्यूनतम तापमान में वृद्धि के बीच पारा 14 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। जबकि अधिकतम तापमान अपनी पुरानी स्थिति में ही बने रहने का अनुमान है। इस दिन कुछ जगहों पर हल्के छींटे पड़ सकते हैं।
– इसके बाद 12 दिसंबर को आसमान में बादल के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान है, लेकिन तापमान 15डिग्री से 24 डिग्री के बीच बना रहेगा।
– वहीं 13 दिसंबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के अलावा आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिसके चलते तापमान 15 से 24 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान है।

– इसके बाद 14 दिसंबर को बारिश के आसार कम होने के बीच कोहरा के चलते तापमान में गिरावट के चलते पारा 14 से 24 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान है। ऐसे बदला मौसम…
मौसम के जानकारों के अनुसार रात में ठंडी हवा चली, लेकिन बादलाें के कारण तापमान में गिरावट नहीं हाे सकी। जिसके चलते रात का तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं दिन का तापमान 0.7 डिग्री बढ़ाेतरी के साथ 24.8 डिग्री दर्ज किया गया।

शुक्रवार की तुलना में शनिवार सुबह 5.30 से सुबह 11.20 बजे तक तापमान 1-2 डिग्री ज्यादा था, लेकिन तेज ठंडी हवा चलने से सुबह 11.30 बजे इसमें कमी आई। सुबह 9.30 बजे हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटे थी, जाे 11.30 बजे 18 किमी हाे गई थी।