बीजेपी ने ममता को टक्कर देने के लिए महिला कार्ड खेला है। भवानीपुर सीट से प्रियंका टिबरीवाल ( Priyanka Tibriwal ) को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस सीट से बीजेपी की ओर से किसी सीनियर नेता को उतारे जाने के कयास भी लग रहे थे, लेकिन लंबे मंथन के बाद भाजपा ने महिला उम्मीदवार को मौका दिया।