script…जब पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता अशोक गहलोत को लगा लिया था गले | when PM Modi hugged Congress leader Ashok Gehlot | Patrika News

…जब पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता अशोक गहलोत को लगा लिया था गले

Published: Jul 25, 2018 01:51:52 pm

Submitted by:

Mohit sharma

राजस्थान में वसुंधरा राजे सिंधिया के सीएम पद शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का गले लगाया था।

pm

…जब पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता अशोक गहलोत को लगा लिया था गले

नई दिल्ली। पीएम मोदी को अक्सर अपने विदेशी समकक्षों और राजग के सहयोगी दलों के नेताओं से गले मिलते देखा जाता है। ऐसा कम ही हुआ है कि उन्होंने किसी कांग्रेस नेता को कभी गले से लगाया। लेकिन कांग्रेस में एक नेता ऐसे हैं, जिन्हे पीएम मोदी अपनी झप्पी दी थी। दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत की।

मेहसाणा: 2015 दंगा प्रकरण में हार्दिक पटेल दोषी करार, 17 आरोपियों में 3 दोषी, 14 बरी

पीएम मोदी ने गले लगाया

इसके साथ ही अशोक गहलोत कांग्रेस के ऐसे अकेले नेता हैं, जिनको पीएम मोदी ने गले लगाया हो! वहीं , कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का कहना है कि उन्होंने पीएम मोदी की झप्पी को पॉजिटिव लिया था, जबकि लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष का गला मिलना खुद मोदी को रास नहीं आया था।

2019: पीएम पद की उम्मीदवारी पर समझौते को तैयार कांग्रेस तो भाजपा ने कसा तंज, ‘प्रधानमंत्रियों की बारिश’

गुजरात के मुख्यमंत्री थे नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता अशोक गहलोत को 2013 में गले लगाया था। उस समय नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं बने थे और गुजरात के मुख्यमंत्री थे। दरअसल, यह वाकया राजस्थान में वसुंधरा राजे सिंधिया के सीएम पद शपथ ग्रहण समारोह का था। उस समय गहलोत राजस्थान के सीएम पद से विदा हो रहे थे। एक मीडिया हाउस से वार्ता के दौरान गहलोत ने इस बात को लेकर अनुभव शेयर किया था।

दिल्ली: महिला आयोग ने नेपाल से लाई गईं 16 युवतियों को कराया मुक्त, कुवैत भेजने की थी तैयारी

अतीत की याद ताजा करा दी

कांग्रेस नेता कहना था कि लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को गले लगाने वाली घटना ने उनको अतीत की याद ताजा करा दी। उन्होंने कि लोकसभा की ही तरह राजस्थान में भी उस दिन पीएम मोदी के बंगल में राजनाथ सिंह और लाल कृष्ण आडवाणी बैठे थे। आपको बता दें कि लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भरे सदन में पीएम मोदी को गले लगाया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो