script…जब पीएम मोदी ने सोनिया गांधी को बोला ‘हैप्पी बर्थडे’ | When PM Modi wishes to Sonia Gandhi 'Happy Birthday' | Patrika News

…जब पीएम मोदी ने सोनिया गांधी को बोला ‘हैप्पी बर्थडे’

Published: Dec 09, 2018 12:49:02 pm

Submitted by:

Mohit sharma

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी।

Sonia Gandhi

…जब पीएम मोदी ने सोनिया गांधी को बोला ‘हैप्पी बर्थडे’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सोनिया गांधीजी को उनके जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थन करता हूं। सोनिया का जन्म 1946 में हुआ था। वह 1998 से 2017 तक पार्टी की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रही हैं। 2017 में उनके बेटे राहुल ने यह पद ग्रहण किया।

सोनिया और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मुलाकात

इंग्लैंड में पढ़ाई के दौरान सोनिया और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मुलाकात हुई। वर्ष 1968 में दोनों ने शादी कर ली। राजीव गांधी की हत्या के सात साल बाद उन्होंने पार्टी प्रमुख का पद संभाला। आपको बता दें कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जब कैंब्रिज युनिवर्सिटी में पढ़ते थे, वहीं पर सोनिया से उनकी पहली बार मुलाकात हुई थी। फिर मुलाकातों का सिलसिल बढ़ा और उनको सोनिया से प्रेम हो गया। इसके बाद राजीव ने सोनिया से शादी की इच्छा जाहिर की। सोनिया के कहने पर राजीव ने उनके पिता से बात की। लेकिन सोनिया के पिता ने दोनों के सामने एक बड़ी मुश्किल शर्त रखी थी।

शर्त को बखूबी निभाया

शर्त यह थी कि एक साल तक दोनों आपस में नहीं मिलेंगे। हालांकि सोनिया और राजीव दोनों ने इस शर्त को बखूबी निभाया भी और बाद में उनकी शादी हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो