संदीप पाठक का नाम बेशक कुछ दिनों से चर्चा में है, लेकिन आम आदमी पार्टी के लिए ये नाम काफी पुराना और अहम है। बीते तीन वर्षों से आप कोर ग्रुप में वे बतौर रणनीतिकार काम कर रहे हैं। 'आप' के खास रणनीतिकारों में उनका नाम शामिल है। दरअसल पाठक पंजाब विधानसभा में AAP की ऐतिहासिक जीत के चाणक्य माने जाते हैं।
भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनने के बाद कितनी मिलेगी सैलरी, जानिए क्या-क्या दी जाएंगी सुविधाएं?
कौन हैं डॉ संदीप पाठक?
डॉक्टर संदीप पाठक आईआईटी दिल्ली में फीजिक्स के प्रोफेसर रह चुके हैं। ऐसा माना जाता है कि संदीप पाठक को बूथ लेवल तक संगठन बनाने में महारथ हासिल है। इससे पहले 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी डॉक्टर संदीप पाठक ने आम आदमी पार्टी के लिए काम किया था, जिसका नतीजा सबके सामने है।
AAP nominates Prof. Sandeep Pathak as its Rajya Sabha candidate. Sandeep Ji played an exceptional role behind the histotic win in Punjab elections. He designed a campaign that assisted AAP to successfully reach every household in Punjab with its public welfare policies. pic.twitter.com/sGek8IhwU9
— Anmol Gagan Maan (@AnmolGaganMann) March 21, 2022
छत्तीसगढ़ में जन्मे संदीप पाठक
डॉ. संदीप पाठक छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी के रहने वाले हैं। उनका जन्म 4 अक्टूबर 1979 को हुआ था। संदीप आपस में तीन भाई-बहन हैं। छोटे भाई का नाम प्रदीप पाठक है जबकि बहन प्रतिभा पाठक हैं।
बिलासपुर से MSc की पढ़ाई पूरी की और फिर ब्रिटेन में कैंब्रिज से पीएचडी की पढ़ाई पूरी करके वह वापस भारत लौटे।
केजरीवाल के करीबियों में शामिल
डॉ संदीप पाठक अपनी रणनीति के साथ-साथ पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के करीबी भी माने जाते हैं। लिहाजा पार्टी में उनका कद कुछ खास ही है।
प्रशांत किशोर के साथ कर चुके काम
उन्होंने काफी समय तक प्रशांत किशोर की टीम में रहकर दिल्ली चुनाव के लिए भी काम किया था। उसके बाद वह अरविंद केजरीवाल को सलाह देने वाली टीम का हिस्सा बन गए।
'आप' के जानकारों की मानें तो पंजाब विधानसभा चुनावों से तीन साल पहले ही पाठक ने पंजाब में डेरा डाल लिया था। पंजाब में किस तरह जीत दर्ज की जा सकती है, इसका पूरा खाका भी डॉ. पाठक ने ही तैयार किया था। बताया जा रहा है कि, संदीप पाठक सोमवार 21 मार्च को अपना नॉमिनेशन फाइल करेंगे।