script

‘गांधी की हत्या के लिए गोडसे को किसने भड़काया’

locationनई दिल्लीPublished: Oct 12, 2017 08:45:44 pm

Submitted by:

amit2 sharma

उत्तर गुजरात में गौरव यात्रा में शिरकत करने पहुंचीं उमा भारती ने दागा सवाल

Mhatma Gandhi

Mhatma Gandhi

अहमदाबाद। केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने अप्रत्याशित रूप से महात्मा गांधी की हत्या का मामला उठाते हुए कहा कि यह आज भी विचार का विषय है कि गांधी जी की हत्या का फायदा किसको हुआ और किसको नुकसान हुआ? देश को बहुत नुकसान हुआ। गांधी की हत्या का फायदा कांग्रेस को हुआ, क्योंकि गांधीजी कांग्रेस को विसर्जित करना चाहते थे। वह घोषणा कर ही चुके थे। वास्तव में गांधी की हत्या का मामला पुन: विचारणीय है। बेशक गांधी की हत्या गोडसे ने की हो, लेकिन गोडसे को भडक़ाने का काम किसने किया? उमा भारती ने यह बातें गुजरात गौरव यात्रा में शिरकत करते हुए कहीं।
‘आरुषि हत्याकांड में आया फैसला हमारे करप्ट सिस्टम का उदाहरण’

उमा भारती के इन शब्दों से भाजपा को ही समस्या हो सकती है क्योंकि माना जाता है कि भाजपा से जुड़े संगठन आरएसएस से जुड़े एक व्यक्ति गोडसे ने ही गांधी की हत्या की थी। नरेंद्र मोदी के गुजरात से हटने के बाद भाजपा जिस तरह राज्य में संघर्ष कर रही है, वह कभी भी ऐसे विवाद को नहीं उठाना चाहेगी, जिसकी वजह से उसे नुक्सान हो। लेकिन उमा भारती ने इस मुद्दे को हवा दे अपनी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
आरुषि हत्याकांड के जैसे ही इन हत्याओं के रहस्य से भी नहीं कभी उठा पर्दा

भाजपा की भारी जीत का भरोसा, कांग्रेस को बताया कटी पतंग

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उन्होंने कहा कि गुजरात में जिस प्रकार का विकास हुआ है, उसके जरिए वह मानती हैं कि गुजरात में भाजपा 150 नहीं, बल्कि 160-165 सीटें जीतेगी। कांग्रेस यहां एक कटी पतंग की तरह हवा में उड़ती हुई दिखाई देगी। उन्होंने पूर्व की कांग्रेसी सरकारों पर प्रहार करते हुए कहा कि सेकुलरिज्म का मतलब सभी धर्मों का सम्मान करना है। अभी तक हिंदुओं का अपमान करना, अपशब्द कहना ही सेकुलरिज्म माना जाता था। नरेन्द्र मोदी की सरकार ने आकर इसे तोड़ा है। उन्होंने दियोदर विधानसभा, थराद विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित किया।

ट्रेंडिंग वीडियो